Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»मनसा देवी पहाड़ी पर नहीं होगा भू स्खलन, लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी, अधिकारियों ने निरीक्षण किया
उत्तराखंड

मनसा देवी पहाड़ी पर नहीं होगा भू स्खलन, लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी, अधिकारियों ने निरीक्षण किया

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में मानसून काल में आई बाढ़ और भूस्खलन से जनपद में हुई वास्तविक क्षति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट(पीडीएनए) प्रक्रिया के तहत संयुक्त टीम रविवार को हरिद्वार पहुंची। सीबीआरआई के चीफ साइंटिस्ट डॉ. अजय चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने पहले जिला आपदा कार्यालय सभागार में बैठक की।

बैठक में जनहानि, पशुहानि, भवन क्षति व विभागवार नुकसान का विवरण लिया और विद्युत, पिटकुल, सिंचाई, लोक निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने जिले की सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक स्थिति के साथ मानसून में हुए नुकसान की जानकारी पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। बैठक के बाद संयुक्त टीम भीमगोडा क्षेत्र पहुंची। भीमगोडा के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त पहाड़ी का निरीक्षण किया और उसके बाद मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुए भू स्खलन से हुए नुकसान का मूल्यांकन भी किया। डॉ. अजय चौरसिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसे सरकार को भेजा जाए। #मनसा देवी मंदिर

उन्होंने बताया कि आपदा से जो जानमाल का नुकसान हुआ है, उसका मूल्यांकन करने के लिए उनकी टीम हरिद्वार आई है। मूल्यांकन के बाद उसकी डीपीआर बनकर एनडीएमए को दी जाएगी। भविष्य में जानमाल का नुकसान न हो, इसे ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। भू स्खलन जैसी आपदा को रोकने के लिए कितना खर्च आएगा, उसका आंकलन करना ही हमारा उद्देश्य है। इसके बाद भारत सरकार से बजट जारी होगा। कहा कि बाढ़ व भू कटाव रोकने के लिए लॉन्ग टर्म योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा नदियों के तटबंधों को मजबूत किया जाएगा और वॉश आउट सड़कों के लिए स्थायी प्रस्ताव बनाए जाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि सभी आकलन सटीक और श्रेणीवार हों तथा डेटा तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कम्युनिकेशन हेतु प्लान-बी तैयार किया जाए और सीवर, ड्रेनेज व एसटीपी निर्माण से जुड़े कार्यों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। उन्होंने ने भीमगोड़ा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर बार-बार गिर रहे मलबे वाले स्थल तथा मनसा देवी क्षेत्र में संभावित भूस्खलन स्थलों पर स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एनडीएम प्रोफेसर डॉ. गगनदीप, असि. प्रोफेसर एचपी यूनिवर्सिटी डॉ. एम. शर्मा, स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मोहित कुमार पूनिया, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, रेंज ऑफिसर, राजाजी टाइगर रिजर्व बृजेंद्र दत्त तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #मनसा देवी मंदिर

रेलवे टनल के पास भू स्खलन को अलर्ट जोन में शामिल किया

टीम ने सबसे पहले भीमगोडा में रेलवे टनल के पास हो रहे भू स्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इस क्षेत्र तो अलर्ट जोन में शामिल किया गया। डा. अजय चौरसिया ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास हाई प्रायोरिटी जोन में कंसीडर करके ट्रीट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ रेलवे टनल ही नहीं उनके फोकस में है बल्कि पूरी मनसा देवी पहाड़ी के ट्रीटमेंट की जरूरत है। क्योंकि भू धंसाव ऊपर से हो रहा है। इसलिए इसकी मुख्य क्षेत्र से ही ट्रीटमेंट की शुरुआत की जाएगी। प्रयास है कि मनसा देवी पहाड़ी के स्थाई ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी ताकि बार-बार रेलवे ट्रैक पर पत्थर ना गिरे।

आरक्षित क्षेत्र होने के चलते नहीं हो सका स्थाई समाधान

साल 2023 से मनसा देवी पहाड़ी के ट्रीटमेंट की योजना बनाई जा रही है। कई बार टीमें आई और निरीक्षण करके वापस लौट गई लेकिन अधिकारियों का दावा है कि इस बार स्थाई योजना बनाकर जल्द काम भी शुरू किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व का आरक्षित क्षेत्र होने के चलते अनुमति मिलने में काफी समय लगा। लेकिन पिछले महीने उन्हें अनुमति मिल गई है। शॉर्ट टर्म के कार्य सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिए हैं। लॉन्ग टर्म के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे। उसकी डीपीआर भी बनाई जा रही है। अभी हाल ही के मानसून में जो लैंड स्लाइड हुआ है उसे भी इसमें शामिल करके एक समग्रता में कार्य किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अशोक चड्ढा हत्याकांड में शामिल छठे आरोपी को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध October 4, 2024

हरिद्वार, 04 अक्टूबर। कनखल थाना पुलिस ने अशोक चड्डा हत्याकांड में शामिल छठे 5 हजार…

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 9 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज, निरस्त होंगे डीएल 

October 26, 2025

वार्ड नं. 6 में कई जगहों पर जलभराव, बिना बाढ़ के बने बाढ़ जैसे हालात, बीमारियां फैलने का सताने लगा डर, डीएम से लगाई गुहार

August 10, 2025

हरिद्वार में जल संकट होगा दूर, घरों को किया जाएगा डिजिटल टैग, सबको मिलेगा पर्याप्त पेयजल

May 29, 2025
अन्य खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.