Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»बिहार चुनाव : जन सुराज की पहली लिस्ट जारी, एनडीए-महागठबंधन में सीट शेयरिंग
देश-दुनिया

बिहार चुनाव : जन सुराज की पहली लिस्ट जारी, एनडीए-महागठबंधन में सीट शेयरिंग

बिहार चुनाव में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
News DeskBy News DeskOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी और गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है। चुनावी चौसर बिछ चुकी है और अब हर दल अपने-अपने मोहरे सजाने में जुट गया है। गुरुवार (09 अक्तूबर) को जन सुराज पार्टी ने सबसे पहले अपनी 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। इसके बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। बिहार चुनाव

एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन अंतिम चरण में

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बताया कि जिन सीटों पर पार्टी पिछली बार जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, उन पर संभावित उम्मीदवारों की पैनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा, “गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग पर बातचीत लगभग तय हो चुकी है। 1-2 दिनों में इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद हम केंद्रीय चुनाव समिति को सूची सौंपेंगे, जहां से उम्मीदवारों की घोषणा होगी।”बिहार चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्तूबर को दिल्ली में होगी, जिसमें बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। 13 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। इससे पहले पार्टी का कोर ग्रुप बैठक कर संभावित प्रत्याशियों पर अंतिम चर्चा करेगा।बिहार चुनाव

एलजेपी में चिराग पासवान की सक्रियता बढ़ी

एनडीए के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी की रणनीति तेज कर दी है। उन्होंने 10 अक्तूबर (शुक्रवार) को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों और सीटों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गुरुवार को चिराग पासवान ने बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि बातचीत “सकारात्मक रही” और जल्द ही सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन जाएगी।बिहार चुनाव

जीतन राम मांझी ने मांगीं 15 सीटें

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और कुछ दिनों में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी को विधानसभा में मान्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम 6% वोट या 8 सीटों की आवश्यकता है। इसलिए हमने 15 सीटों की मांग की है। एलजेपी भी 35 से 40 सीटों की बात कर रही है। सभी को एकमत होना होगा, क्योंकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है।”बिहार चुनाव

महागठबंधन में भी तेज हुई हलचल

उधर, महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपनी पहली उम्मीदवार सूची शुक्रवार (09 अक्तूबर) को जारी कर सकती है। वहीं कांग्रेस भी अपने घटक दलों से सहमति लेकर शनिवार (11 अक्तूबर) तक अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी में है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर भी जल्द सहमति बनने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव के नाम पर लगभग सभी दलों ने सहमति जताई है और औपचारिक घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।बिहार चुनाव

जन सुराज ने बजाया चुनावी बिगुल

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सबसे पहले मैदान में उतरकर अन्य दलों से बढ़त बना ली है। पार्टी ने गुरुवार को 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें युवाओं और नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी ने दावा किया है कि वह आने वाले दिनों में राज्य की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मिलावट खोरी पर सख्त खाद्य सुरक्षा विभाग, लक्सर में छापेमारी कर लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

स्वास्थ्य March 11, 2025

हरिद्वार। होली का त्यौहार नजदीक है और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावट खोरी को…

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को लगी गोली

January 13, 2025

कनखल में घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ किशोर का शव, दो दिनों से था लापता, हत्या की आशंका

February 8, 2026

Poland’s Offer: Fighter Jets for Ukraine, but Only Through U.S. Hands

March 12, 2021
अन्य खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.