Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी
अपराध

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

News DeskBy News DeskJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में एक वर्षीय बेटी के साथ लापता हुई विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले महिला के पति ने बताया था कि कहासुनी के बाद पत्नी एक साल की बच्ची को गोद में लेकर गंगनहर में कूद गई और लापता हो गई। लेकिन महिला के परिजनों ने पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर जानबूझकर गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगाया। 

महिला के भाई की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार देर शाम तक गंगनहर में लापता मां बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने दिनभर नहर में सर्च अभियान चलाया। 

डीपीएस दौलतपुर के पास रविवार को गंगनहर में बेटी संग कूद गई थी महिला

दरअसल रविवार को 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, निवासी कोटा मुरादनगर, थाना कलियर ने पुलिस को बताया कि रविवार को वो अपनी 30 वर्षीय पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने ससुराल गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता ने गोद में थी। जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा था। किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर पत्नी एक साल की बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को भी सर्च अभियान जारी रहा लेकिन शाम तक लापता मां बेटी की तलाश नहीं हो पाई। इस मामले में अगले ही दिन नया मोड़ आ गया। लापता महिला के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट कर महिला को जानबूझकर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। 

महिला के भाई भूपेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 27 जून 2020 को कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन से हुई थी। आरोप है कि पति अर्जुन, ससुर बालेश्वर, सास कलावती और ननद शीतल और बुलबुल दहेज की मांग को लेकर सरिता का लगातार उत्पीड़न और मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि 11 जुलाई की रात करीब नौ बजे सरिता ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ

मारपीट कर रहे हैं और उसे और उसकी एक साल की बेटी नैन्सी को जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने उन्हें समझाया और अगले दिन घर आकर बात करने की बात कही। आरोप लगाया कि 12 जुलाई रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अर्जुन ने फोन कर सूचना दी कि सरिता बेटी को लेकर डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में कूद गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि सरिता और उसकी बेटी को गंगनहर में धक्का दिया गया है। लिहाजा उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही नहर में डूबकर लापता हुई मां और बेटी की तलाश की जा रही है। जल पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आस्था का सैलाब: आठ लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

आस्था May 12, 2025

हरिद्वार, 12 मई – बुद्ध 4 के पावन अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में…

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

कांवड़ मेला संपन्न, 4.5 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, डीएम और एसडीएम ने लिया भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद

July 23, 2025

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, फायरिंग का आरोप

October 8, 2024
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.