Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 
हरिद्वार

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत हरिद्वार में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने तकनीकी सेल के अधिकारियों के साथ कनखल और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य की गति की जानकारी ली।

अपर मेलाधिकारी ने उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल वितरण लाइनों को बिछाने का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से पेयजल की मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में सभी योजनाओं को समय से पूरा करना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पर्याप्त और निर्बाध पेयजल मिल सके।

उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर की जा रही खुदाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुदाई वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और काम पूरा होने के बाद गड्ढों को ठीक से भरकर सड़क को समतल किया जाए। इससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।

पावन धाम योजना 85 फीसदी पूरी

अपर मेलाधिकारी ने भूपतवाला क्षेत्र में पावन धाम और प्राइमरी पाठशाला पंपिंग पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन कार्य का भी निरीक्षण किया। पावन धाम योजना का करीब 85 प्रतिशत और प्राइमरी पाठशाला पंपिंग योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दोनों योजनाओं की प्रगति पर उन्होंने संतोष जताते हुए शेष काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

दयानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल आपूर्ति प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान, सहायक अभियंता राकेश बमराड़ा, मनोज डबराल और तकनीकी सेल के अभियंता अतुल शांडिल्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

September 30, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ब्रेकिंग: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल विभाग की टीम

उत्तराखंड July 3, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार के सलेमपुर गांव के पास हनुमंत कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के गोदाम में…

अमरेश देवी जनसंपर्क में लाई तेजी, लगातार मिल रहा जनता का समर्थन

January 15, 2025

नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, यूरिनल उपयोग पर शुल्क वसूली पर सुलभ इंटरनेशनल पर जुर्माना

February 26, 2026

नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंगा घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश

June 1, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.