Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज
हरिद्वार

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश महासचिव डा. सुशील कुमार कश्यप ने कहा कि तब तक समाज का राजनीतिक और समाजिक विकास नहीं हो सकता है, जब तक समाज एकजुट नहीं होगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता के साथ एक मंच पर आने का आह्वान किया।

शुक्रवार को महर्षि कश्यप वाटिका में हुए श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार के 36 वें वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डा. सुशील कुमार कश्यप ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को सबसे पहले अच्छी शिक्षा दें, ताकि, समाज का युवा अपना अच्छा कॅरियर बना सकें, क्योंकि, शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। समाज के बच्चे पढ़ेंगे तो वह भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के उच्च पदों पर बैठेंगे भी और राजनीतिक क्षेत्र में भी नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों काे बेटों के बराबर अधिकार दें, उन्हें शिक्षा लेने के लिए पूरी छूट दें, ताकि, कश्यप बेटियां भी समाज का नाम रोशन कर सकें।

उत्तर प्रदेश के एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में समाज को एक साथ आना होगा। समाज के लोगों को देश-प्रदेश की सरकारों में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाना होगा। उन्होंने समाज के लोगों को मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित किया।

समाज सेवी सुमित कश्यप व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि समाज आज भी हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। समाज के नौजवान राजनीतिक और प्रशासनिक सेवाओं मेें अपनी भागीदारी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना याेगदान देने की अपील की।

इस दौरान समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिंह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप, पाल सिंह कश्यप, वरिष्ठ संरक्षक महावीर सिंह कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, चरण सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमेरचंद कश्यप, देवराज कश्यप, प्रभाकर कश्यप, मान सिंह कश्यप, बीएल मेहरा, राम किशोर कश्यप, सुनील कुमार कश्यप, शिव कुमार कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, ग्रेस कश्यप, आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

September 30, 2026

चाणक्य शाखा के परिवार मिलन समारोह में पन्नाधाय के त्याग ने किया भावुक

September 30, 2026

कुंभ से पहले बिल्केश्वर रोड पर बन रहा फुटपाथ, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

September 30, 2026

ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग केी कार्रवाई, 26 से अधिक शराब ठेकों पर छापेमारी

September 29, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, SDRF और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार June 20, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग।हरिद्वार, 20 जून। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांटवाला गांव के पास गंगा…

मुंडाखेड़ा कला गांव में ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

August 16, 2025

भगत सिंह चौक क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, पैमाईश कराने की मांग

December 16, 2025

फाइनेंस कर्मी के हुई लूट का खुलासा, लक्सर पुलिस ने खड़ंजा कुतुबपुर के दो युवक किए गिरफ्तार

September 2, 2024
अन्य खबरें

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

September 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.