Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रविवार को खुद धरातल पर उतरे। उन्होंने चंडी चौक, चंडी पुल, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, डामरीकरण और पेंचवर्क की स्थिति देखी। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को काम में तेजी लाने और पर्याप्त संख्या में श्रमिक व संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंडी पुल के मरम्मत कार्य की जानकारी ली और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य के कारण आवागमन अधिक समय तक प्रभावित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आयरिश पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का भी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे कुंभ मेला संबंधी कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर पेंटिंग और वॉल पेंटिंग कराने के साथ खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि सड़क मरम्मत के साथ प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे के क्षेत्रों को व्यवस्थित करना भी जरूरी है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक पेंचवर्क और डामरीकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और सड़क मरम्मत सहित अन्य कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। जनता को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग विशाल गोयल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, डिप्टी मैनेजर एनएच प्रज्वल चौहान, ठेकेदार अमित जैन, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

September 30, 2026

चाणक्य शाखा के परिवार मिलन समारोह में पन्नाधाय के त्याग ने किया भावुक

September 30, 2026

कुंभ से पहले बिल्केश्वर रोड पर बन रहा फुटपाथ, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

September 30, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जियापोता गांव में स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवारों को टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

अपराध October 1, 2024

हरिद्वार, 01अक्टूबर। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित जियापोता गांव में एक स्कॉर्पियो कार ने…

उमेश बनाम चैंपियन: लक्सर में 29 को गुर्जर महापंचायत तो 31 को उमेश कुमार ने बुलाई बैठक

January 28, 2025

Keep an Eye on Cell Phone Use by Phone Monitoring

January 2, 2020

आज का राशिफल एवं पंचांग, जानिए आपके सितारें

October 4, 2024
अन्य खबरें

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.