Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान
हरिद्वार

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

News DeskBy News DeskOctober 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

विकास कुमार

हरिद्वार। हरिद्वार के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल पेश की है। एमसीएच विंग एनपीपीएल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की है। महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत, बेहतर उपचार और लगातार निगरानी के बाद अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। खास बात यह है कि महिला का पूरा इलाज निशुल्क किया गया।

दरअसल, लक्सर निवासी प्रियंका 36 सप्ताह की गर्भवती थीं। इसी दौरान उन्हें लगातार दौरे पड़ने लगे, जिससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की जान पर खतरा मंडराने लगा। लक्सर में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हरिद्वार के एमसीएच विंग एनपीपीएल हॉस्पिटल रेफर किया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए उपचार शुरू किया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शाह और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. आस्था सिंह की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। हालांकि, प्रसव के बाद भी महिला की हालत नाजुक बनी रही, जिसके चलते उन्हें दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया।

डॉक्टरों की लगातार निगरानी और बेहतर इलाज के बाद अब राहत की खबर है। महिला और उनका नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। सबसे अहम बात यह रही कि पूरे उपचार के दौरान मरीज को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस सफल उपचार के बाद परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है।

गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टरों की सूझबूझ, तत्परता और टीमवर्क ने एक परिवार की खुशियां लौटाने में अहम भूमिका निभाई। हरिद्वार के इन चिकित्सकों के प्रयास ने एक बार फिर साबित किया है कि समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना कितना महत्वपूर्ण है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर में भाजपा पर ही भीतरघात कर चुनाव हरवाने का आरोप, कई नाम आए सामने, होगी कार्रवाई

राजनीती January 30, 2025

लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव भले ही संपन्न हो गए हो लेकिन आरोप प्रत्यारोप अभी भी…

हमलों के चलते आईपीएल मैच रद्द, 11वें ओवर में बंद हुई फ्लडलाइट, स्टेडियम में सन्नाटा

May 9, 2025

लालढांग पंचायत उपचुनाव: अंतिम चरण में प्रत्याशी गीता ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, जीत का किया दावा

May 28, 2025

शादी समारोह में ट्रक ने रौंदा, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

November 25, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

सुरेश राठौर से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ, बोले- उर्मिला को नहीं जनता

October 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.