Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता लोकतंत्र विरोधियों को देगी करारा जवाब : बांसुरी स्वराज

November 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं : धामी
राजनीती

भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं : धामी

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतरा

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, निवेश, खेल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम हो रहा है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

रविवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह आज रक्षा मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया के खिलाफ सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं। नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। सरकार ने युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर अवसर उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना संचालित की जा रही हैं। खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है।

एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतरा

धामी ने कहा कि उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। इससे प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन को नई दिशा मिली है। लखवाड़, सौंग, जमरानी और किसाऊ जैसी बहुउद्देशीय बांध परियोजनाएं प्रदेश की जल सुरक्षा, पेयजल, सिंचाई और ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। चारधाम यात्रा-2026 में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बेहतर यातायात, यात्रा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन के विस्तार का प्रमाण है।

देवभूमि की पहचान सुरक्षित रखने के लिए लिए कठोर फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान एवं मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अवैध अतिक्रमण और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश में प्रत्येक संस्थान निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप ही संचालित हो।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित किए गए। प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए सरकार ने तत्परता से काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर चुनौती के समय उत्तराखंड को आवश्यक सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

विपक्ष के पास विकास कार्यों का जवाब नहीं

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास सरकार के विकास कार्यों का जवाब देने के लिए कोई ठोस तथ्य नहीं हैं। इसलिए वह अफवाह और दुष्प्रचार के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेगा। कार्यकर्ताओं को विपक्ष के आरोपों का जवाब सरकार की उपलब्धियों और तथ्यों के आधार पर देना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संबंध में राहुल गांधी की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की ओर से उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों, राष्ट्रभक्तों और मेहनतकश नागरिकों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर लगातार विश्वास जताया है। उत्तराखंड में भी जनता ने हर चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 2027 में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता लोकतंत्र विरोधियों को देगी करारा जवाब : बांसुरी स्वराज

November 22, 2026

उत्तराखंड में हमारा और आपका कमल कमाल कर रहा है : राजनाथ सिंह

November 22, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने पेश की दावेदारी, वर्तमान में जिला महामंत्री हैं संजीव

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए हरजीत सिंह ने ठोकी दावेदारी, पर्यवेक्षकों को सौंपा बायोडाटा

November 14, 2026

बबली कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भड़की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट

November 12, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

देर रात फिर सुल्तानपुर में खालिद के घर पहुंची एसआईटी, स्कूल के स्टाफ से भी की पूछताछ

अपराध September 28, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। यूकेएसएसएससी पेपर वायरल प्रकरण में एसआईटी की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है।…

डामकोठी से तुलसी चौक तक सौंदर्यकरण, लाइटिंग, फव्वारे और हरियाली से सजा मार्ग बना आकर्षण का केंद्र

May 16, 2025

पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी पहुंचे मंगलौर, उपचुनाव में कांग्रेस के लिए किया प्रचार

July 5, 2024

गन्ने के खेतों में हो रही थी गोकशी, 3 गौ तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार, छुड़ाए गए 5 जिंदा पशु

August 17, 2024
अन्य खबरें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता लोकतंत्र विरोधियों को देगी करारा जवाब : बांसुरी स्वराज

November 22, 2026

भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं : धामी

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.