Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में जुटे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी, प्रकोष्ठ में डाली जान
उत्तराखंड

हरिद्वार में जुटे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी, प्रकोष्ठ में डाली जान

News DeskBy News DeskAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज हरिद्वार में हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारियों के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि समागम में देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एमिनेंट कमेटी के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी आनन्द सिंह बिष्ट व गणपत राव सिन्धे तथा वीरांगना प्रेम लता ने ध्वजारोहण करके की।

सैनी आश्रम ज्वालापुर (हरिद्वार) में आयोजित इस समागम में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों को एक माला में पिरोकर उन्हें अपने पूर्वजों के मान- सम्मान और अपने स्वयं के अस्तित्व की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धित और संकल्पित किया गया। अमर शहीद जगदीश वत्स के भांजे एवं कार्यक्रम के संचालक श्रीगोपाल नारसन ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को लोकतंत्र सेनानियों से अधिक सम्मान पेंशन देने व विधान मंडल व संसद में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

राष्ट्रीय सम्मेलन में इस आशय का एक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अनुरूप ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का गठन किया जाए जिसकी शाखाएं सभी राज्यों में स्थापित की जाएं ताकि समान विचारधारा वाले स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारियों को एक उपयुक्त मंच अपनी बात कहने और अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हो सके।

इस राष्ट्रीय प्रतिनिधि समागम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारियों को सिर आंखों पर रखेगी और उनके मार्गदर्शन में ही कांग्रेस आगे बढ़ेगी।माहरा के शब्दों में, कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। इसी कारण कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकारों पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है, वह गम्भीर विषय है,जिसपर ध्यान देना जरूरी है।हालांकि भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई दी जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं।


कांग्रेस सी डब्ल्यू सी के सदस्य गणेश गोदियाल ने भी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को अपना समर्थन देते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को वंदनीय बताया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर राजीव शाह ने भी सत्य की लड़ाई के लिए झूठ का विरोध करने की अपील की और कांग्रेस के महान लोगो को वंदनीय बताया।सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस अवसर पर आजादी में कांग्रेस के योगदान की चर्चा की।

मध्यप्रदेश से अजय सितलानी,दिल्ली से नित्यानंद शर्मा,कानपुर से हरिराम गुप्ता,कमलेश पांडे अल्मोड़ा से, रमेश मिश्रा बहराइच से,अशोक संधू सतना से,बसंत कुमार दास उड़ीसा से,सत्य नारायण कटारिया राजस्थान से संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन शरण निश्चल, भगवान पुर विधायक ममता राकेश,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।संगठन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।साथ ही अध्यक्षीय उद्बोधन में मुरली मनोहर ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जो देशभर में 2 करोड़ है,को उनका हक दिलाने की पैरवी की,जबकि कांग्रेस के प्रति निष्ठा का प्रस्ताव महामंत्री अवधेश पंत द्वारा पढा गया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने चरखा भेंट करके किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

April 30, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस, सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में फूंका पुतला

April 16, 2026

लक्सर में सियासी सरगर्मियां तेज, ओमप्रकाश जमदग्नि मजबूत दावेदार, जनसंपर्क अभियान जारी

April 14, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

अर्श नैय्यर के भाजयुमो जिला मंत्री बनने पर भव्य स्वागत, बोले-संगठन को करेंगे मजबूत

March 26, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बालावाली तटबंध पर हरीश ने जताई चिंता, 1 मुट्ठी बालू और 1 पत्थर तक नहीं लगाने का आरोप

राजनीती July 8, 2024

हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की बालावाली नदी पर बने तटबंध को…

गौ तस्करी के लिए स्कॉर्पियो कार कार का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा तस्कर, कार को किया सीज 

May 17, 2026

हरिद्वार मेट्रो अस्पताल में 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, टॉयलेट से बरामद हुआ शव

February 14, 2025

सिडकुल में होली खेलने के बाद बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, शोर मचाने पर पकड़ा गया युवक

March 16, 2025
अन्य खबरें

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.