Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे
राजनीती

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

News DeskBy News DeskJuly 28, 2026Updated:July 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी में है। हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर और प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी फिलहाल प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है।

इस चुनाव में बेरोजगारी, पलायन, जर्जर सड़कें, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनका दावा है कि प्रदेश की जनता, भाजपा कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति से निराश है और एक मजबूत विकल्प चाहती है। वहीं गठबंधन के सवाल पर नेताओं ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी दल के साथ गठबंधन पर विचार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में गठबंधन को लेकर कोई निर्णय लिया जाता है तो उसका अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। उनके नेता चिराग़ पासवान के निर्देश पर उत्तराखंड में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोजपा, रामविलास के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली गयी है। कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज उठा रहे हैं। जल्द ही पर्वतीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। फिलहाल उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी और विकास जैसे बड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान पार्टी उतरेगी। उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं की भी निंदा की। विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानता है। उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी भी तय कर दिए गए हैं। जनपद एवं बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। चुनाव में पलायन, बेरोजगारी आदि को मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

पार्टी के प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले की सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड में सड़कों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हरिद्वार के सराय रोड की खराब हालत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सराय रोड को ठीक किया जाए। वरना कावड़ के बाद आंदोलन किया जाएगा। लोग जनशक्ति पार्टी जनता की समस्याओं को हल करने में सहयोग प्रदान कर रही है। 

प्रेस वार्ता के दौरान राजीव भार्गव, सीपी सिंह, नीतू सिंह, संजय कुमार गौतम, अवधेश कुमार, सुनीता कुमारी, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

April 30, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कलयुगी मां ने 6 महीने की जुड़वां बच्चियों को उतारा मौत के घाट, पति करता रहा पूरा विश्वास

अपराध March 9, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली कोतवाली क्षेत्र स्थित धीरवाली में हुई जुड़वा बच्चियों की हत्या…

चारधाम को लेकर सीएम धामी का बड़ा कदम, साधु संतो ने जताया आभार

July 20, 2024

हरिद्वार: बाइक पर जा रहे पति पत्नी में हुआ विवाद, 1 साल के बच्चे को लेकर गंगनहर में कूद गई महिला

July 12, 2026

कप्तान तृप्ति भट्ट की अगुवाई में नशा तस्करों पर करारा प्रहार, वंदे भारत ट्रेन से 100 ग्राम स्मैक ला रहे बंटी-बबली दबोचे

July 31, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.