हरिद्वार – हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित खानपुर लक्सर मार्ग पर बाइक और बैटरी रिक्शा में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय मृतक की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है जो महेश्वरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। रात के अंधेरे में करीब आठ बजे ये हादसा हुआ जिसमें बैटरी रिक्शा चालक और उसमे बैठी कई सवारियां भी घायल हो गई। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

