Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»Uncategorized»दिवाली मिलन समारोह, हरीश रावत बोले-मनोजमय हो गया हरिद्वार-केदार
Uncategorized

दिवाली मिलन समारोह, हरीश रावत बोले-मनोजमय हो गया हरिद्वार-केदार

News DeskBy News DeskOctober 28, 2024Updated:October 28, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। दीपावली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सबके आशीर्वाद से मनोज रावत को केदारनाथ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बने हैं। रविवार का दिन बहुत शुभ है। आज पूरा हरिद्वार मनोजमय हो गया है और बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ सीट से मनोज रावत कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हुए हैं। वो इस दीपावली पर सबके लिए मंगलकामना करते हैं।

गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में कांग्रेस ने पहली बार टिबड़ी के डा. आंबेडकर पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और संतों ने शिरकत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और मिठाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज सैनी, अश्विन कौशिक, विकास चंद्रा और मनोज जाटव ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेता मनोज सैनी सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर भारी भीड़ जुटाने में सफल हुए। कार्यक्रम की सफलता से हरीश रावत भी गदगद नजर आए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि समाज में समरसता और खुशियों को साझा करने का त्योहार है। कांग्रेस हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलती है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

निवर्तमान महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि दीपावली हमें यह सिखाती है कि समाज के हर व्यक्ति के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।” ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आज नफरत को मिटाकर एकता का दीप जलाने का समय है। कांग्रेस हमेशा से लोगों को जोड़ने का काम करती आई है।

भगवानपुर विद्यायक ममता राकेश ने कहा कि “दीपावली मिलन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह पार्टी और जनता के बीच संवाद का एक जरिया है। हमें हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए, यही इस पर्व का संदेश है।”

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत ही सबको साथ लेकर चलना है। दीपावली उम्मीद और ऊर्जा का प्रतीक है, जिसे हमें साझा करना चाहिए।

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल और कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान दिया जाता है और यही हमारी विशेषता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। अश्विन कौशिक, लता जोशी, हेमा पुरोहित, कैश खुराना सहित मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान, अमित नौटियाल, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, संतोष चौहान, राव आफाक अली, हाजी नईम कुरैशी, नीतू बिष्ट, विशाल प्रधान, जगत सिंह रावत और मेहरबान खान जैसे कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। आयोजन में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों को भी शुभकामनाएं देते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

रामनवमी पर लालढांग में भव्य शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

हरिद्वार March 26, 2026

गीता जोशी, लालढांग। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर लालढांग में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व…

मित्र पुलिस की सराहनीय पहल, हाइवे पर पैदल चल रहे कांवड़ियों को बांटे जल और फल

February 23, 2025

सड़क पर खड़े बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटका, बुजुर्ग की मौत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

March 13, 2026

ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज को श्रद्धांजलि दी, स्वामी कामेश्वरानंद पुरी आगे बढ़ाएंगे गुरु की परंपरा

February 2, 2026
अन्य खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.