Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, वार्ड नंबर 17 में मिला जनता का समर्थन
हरिद्वार

कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, वार्ड नंबर 17 में मिला जनता का समर्थन

News DeskBy News DeskNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने और आगामी नगर निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए वार्ड प्रभारियों द्वारा की जा रही बैठकों के क्रम में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर देर रात वार्ड नंबर-17 टिबड़ी में वार्ड प्रभारी सोम त्यागी की उपस्थिति, रोशन लाल ठेकेदार की अध्यक्षता और मनोज जाटव के संचालन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि आज देश में फ़िरका परस्त ताकतें देश और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं भाजपा की सरकारें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान और संविधान में दिए आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित सरकारी संस्थानों को कौड़ियों के भाव बेचकर निजीकरण का गंदा खेल, खेल रही है जिससे दलित और ओबीसी समाज को मिलने वाला आरक्षण समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बाबा साहब, महात्मा गांधी और नेहरू ने जिस समाजवादी भारत की कल्पना की थी आज भाजपा सरकारें उसे खत्म करने का षडयंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, आरएसएस के सहयोग और दिशा निर्देश पर देश में फिर से वही मनुवाद लाना चाहती है जिसमें दलितों और पिछड़ों पर जुल्म होता था। उन्होंने दलितों और पिछड़ों से आह्वान किया कि बाबा साहब के बनाए संविधान और आरक्षण को पूरा बचाने के लिए कांग्रेस से जुड़कर उसके हाथों को मजबूत कीजिए।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और वार्ड प्रभारी सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों और पिछड़ों पर जितने अत्याचार वर्तमान में हो रहे है, आजादी के बाद किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी और आजादी के बाद सबसे बड़ी बेरोजगारी देश के युवाओं को दे दी है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही हरिद्वार कॉरिडोर योजना को लेकर कहा कि इससे हरिद्वार का पौराणिक और धार्मिक स्वरूप तहस नहस हो जाएगा साथ ही साथ व्यापारियों, ठेली पटरी वालों, होटलों, धर्मशाला वाले भी बुरी तरह से प्रभावित होंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से 1 दिसम्बर को हरिद्वार कॉरिडोर योजना के विरोध में होने वाली विशाल मशाल जुलूसों शामिल होने की अपील की।

ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महानगर सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में ही दलितों और पिछड़ों का हक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकारों में जिस प्रकार धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है, वह चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर दलितों और पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण खत्म करती जा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कानून व्यवस्था धराशाई हो गई और पुलिस प्रशासन सत्ताधारी नेताओं के आगे घुटने टेक चुका है।

बैठक में सुनील कुमार, भूपाल, राजेश, दिनेश, राजू, राधे कृष्ण, टिंकू, विजय कुमार, महेंद्र, इंद्रजीत, मनोज, सुरभि, विजपाल, शिव कुमार, वेद रानी,राधे श्याम, मनोज कुमार, साबुती, विनोद राजू, मोनू, अंतरिक्ष आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मिश्री मठ में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, करौली शंकर महादेव ने राज्य आंदोलन के इतिहास को जीवंत किया

हरिद्वार November 6, 2025

हरिद्वार, 06 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर हरिद्वार स्थित मिश्री मठ…

पंजनहेड़ी गोलीकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

February 8, 2026

हरिद्वार में लॉन्च हुआ पहला 8 सीटर दबंग ऑटो, लॉन्ग बैटरी के साथ 150 किलोमीटर की दूरी करेगा तय

May 1, 2025

चुनाव तारीख की घोषणा, 23 जनवरी को होगी वोटिंग और 25 को गिनती

December 23, 2024
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.