Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»सरकरी कार्यालयों में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी, कर्मचारियों में हड़कंप
हरिद्वार

सरकरी कार्यालयों में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी, कर्मचारियों में हड़कंप

News DeskBy News DeskDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 13 दिसंबर। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह द्वारा सरकारी कार्यालयों में छापेमारी लगातार जारी है। शुक्रवार को डीएम अचानक रुड़की पहुंचे और सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की। डीएम द्वारा सुबह सवेरे की गई छापेमारी से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 8 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए।

विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अचानक की गई छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रातः 10ः05 बजे एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित मिले तथा मुख्य गेट पर एक कार्मिक कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की रजिस्टर में एंट्री करता मिला।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में 5 कार्मिक, नज़ारत अनुभाग में 2 कार्मिक, चकबंदी अनुभाग 2 में 1 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। छापेमारी के दौरान कुल 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर पंचायत झबरेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सहित 2 कार्मिक संयुक्त मजिस्ट्रेट ऑफिस जाना बताए गए, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की से दूरभाष पर वार्ता कर उपस्थिति सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं नगर पंचायत को वेतन भुगतान में आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष आमदनी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था रखने, कूड़े का नियमानुसार निस्तारण करने, वार्डवार सफाई कर्मी तैनात रखने व समय समय पर सफाई कर्मियों का रोस्टर बदलने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सहारनपुर में भी गूंजेगा परशुराम भक्ति का स्वर, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण

हरिद्वार April 28, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार की तर्ज पर अब सहारनपुर में भी श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा बच्चों…

भाजपा ने जारी की लिस्ट, हरिद्वार से किरन जैसल को दिया गया मेयर का टिकट

December 29, 2024

भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस, सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में फूंका पुतला

April 16, 2026

रुड़की के चार लोगों ने किया हरिद्वार में अपहरण, हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 4, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.