हरिद्वार। हरिद्वार में एक मजदूर नहाते समय गंगा में डूबकर लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मजदूर को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चल पाया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाला ऋषि हरिद्वार में रहकर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वह कनखल के सूरत गिरी बंगले के पास गंग नहर के पास नहा रहा था। नहाते समय अचानक वो पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लापता मजदूर को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया जल पुलिस की मदद से लापता मजदूर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मजदूर को पानी से निकाला जाएगा।