हरिद्वार। उतरी हरिद्वार हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बार बार कट लगने से जनता परेशान है। 4 से 5 घंटे उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में विद्युत बाधित रही। इस बीच बिजली घर के फोन भी बंद रहे जिसे स्थानीय जनता को दिक्कत झेलनी पड़ी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 5 बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। जरा सी बारिश हो या मौसम खराब हो, तुरंत विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है और विद्युत विभाग के दफ्तरों के फोन भी बंद हो जाते हैं। जिससे आम जनता हो या व्यापारी, सुबह काम काज के समय पानी की किल्लत से भी परेशान होते है। ये रोजाना का काम है।
जब अधिकारियों से सम्पर्क किया तो पता लगा सुबह स्टाफ जब 7 बजे चला जाता है तो दूसरा स्टाफ 10 बजे आता है। जब अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली तो पता लगा स्टाफ कम है। जो है वो सुबह 6 बजे ही वापसी निकल जाते है। जिस कारण मरमत कार्य के लिए कोई उपस्थित नहीं होता। ये समस्या उतरी हरिद्वार समेत पूरे शहर की है। जब जनता से बिल देती है और उसी पैसे से पूरा विभाग की सैलरी लेता है तो सप्लाई पूरी क्यों नहीं की जाती है। सुनील सेठी ने इस समस्या की शिकायत उच्च अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से की और विद्युत विभाग की कार्यशैली सुधारने ओर विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए दफ्तरों के सरकारी नंबर हमेशा जनता के लिए खुले रखने की मांग की।