Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश
हरिद्वार

हरिद्वार जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश

News DeskBy News DeskMay 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में अवैध रूप से रह रहे बाहरी राज्यों के व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि ऐसे अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जा सके जो बिना वैध दस्तावेजों के यहां रहकर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। डीएम ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी मिली है कि दूसरे राज्यों के कई लोग हरिद्वार में विशेषकर किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी ठिकानों में रह रहे हैं। ये लोग ठेली, फड़ और अन्य छोटे-मोटे व्यवसायों में लगे हुए हैं और अनाधिकृत रूप से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य दस्तावेज हासिल कर चुके हैं। इससे न केवल राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इन बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी शांति और सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। अतः सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि अपात्र व्यक्तियों को राज्य की योजनाओं का लाभ न मिल सके। इसके साथ ही ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सत्यापन अभियान के लिए तीन स्तरों पर समितियों का गठन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में, नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में तथा नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियाँ बनाई गई हैं। इन समितियों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, चिकित्सा अधिकारी, विकास प्राधिकरण व अन्य विभागीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने सभी अध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में उपसमितियों का गठन करें और अभियान को प्रभावी रूप से चलाएं। सत्यापन के दौरान किरायेदारों, ठेली-फड़ वालों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, अतिक्रमण करके व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करें।प्रशासन का यह अभियान जनपद में शांति, सुरक्षा और संसाधनों के न्यायसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पूर्व विधायक चैंपियन की 51 दिन बाद जमानत मंजूर, जेल से कब आएंगे बाहर, सुनिए

अपराध March 18, 2025

हरिद्वार, 18 मार्च। खानपुर विधायक के ऑफिस पर फायरिंग करने के आरोप में हरिद्वार जेल…

जंगली हाथी की मौत के मामले में नया मोड़, करंट छोड़ने वाला ग्रामीण गिरफ्तार

October 1, 2024

सुकरासा पुल निर्माण पर राजनीति, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने ठोका दावा, समर्थकों ने बांटी मिठाई

May 24, 2025

3 Impressing International Travel Ideas for Your Summer Trip

March 15, 2020
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.