Author: News Desk

हरिद्वार। साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल थाना और नगर कोतवाली पुलिस ने 138 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाकर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। बरामद सभी मोबाइल की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापसी की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर मोबाइल मिलते ही रौनक लौट आई। सिडकुल थाना पुलिस ने 126 खोए हुए मोबाइल रिकवर किए हैं, जिनकी मार्किट वैल्यू करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि…

Read More

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दादूपुर गोविंदपुर में  रात को एक गोदाम पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक बाल बाल बच गया लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। आरोपी कार लेकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक बिल्डर, मंडी के आढ़ती के पुत्रों सहित नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में प्रेमनगर पुल के पास फ्लाईओवर पर सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां बुधवार सुबह एक ईंटों से भरे ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक, सीधा फ्लाईओवर की दीवार(साइड वॉल) से टकरा गया। गनीमत रही कि साइड वॉल से टकराकर ट्रक वहीं रुक गया और फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में ट्रक की ईंटें अन्य ट्रक में भरी गई और ट्रक को मरम्मत के लिए ले जाया गया।  बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे क्षेत्र में घना…

Read More

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के ग्राम अहियापुर के पास मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गांव के समीप करीब 15 फुट लंबे अजगर को देखा। अजगर के दिखाई देते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना लक्सर वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी लक्सर के निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और क्षेत्र को घेराबंदी कर अजगर को रेस्क्यू…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। भरसार विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में संचालित अखिल भारतीय क्षमतावान फसल अनुसंधान कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिए टीएसपी योजना के तहत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी में “क्षमतावान फसल: मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने की।गोष्ठी का संचालन वैज्ञानिक अरुणिमा पालीवाल ने किया। उन्होंने कृषकों को क्षमतावान फसलों के महत्व, खेती के साथ मृदा परीक्षण की आवश्यकता तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। पशु वैज्ञानिक शिखा ने उत्तम पशु आहार प्रबंधन…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में हुए गैंगस्टर विनय त्यागी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों और परिजनों की आपत्तियों को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच तथ्यपरक तरीके से की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी की जिम्मेदारी सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों साक्ष्यों और परिस्थितियों की गहन जांच करेगी तथा समयबद्ध…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कुख्यात गैंगेस्टर विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों पेशी पर ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रुड़की से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फ्लाईओवर पर एक दिन पहले हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर फायरिंग कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार शाम खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। बता कि घायल विनय त्यागी का अस्पताल में इलाज जारी है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। एक दिन पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज गुरुवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के नाम सन्नी यादव और अजय हैं। जिन्होंने पेशी के लिए जा रहे बदमाश विनय त्यागी को गोलियां मारी और फरार हो गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आमने आया कि दोनों हार्डकोर क्रिमिनल हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात शेखर…

Read More

लक्सर, हरिद्वार।  लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पुलिस कस्टडी में जिस विनय त्यागी को गोली मारी गई वो एक कुख्यात बदमाश है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा और खौफनाक रहा है। त्यागी पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, रंगदारी और संगठित अपराध समेत कुल 59 मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं। वह 17 सदस्यीय गिरोह का सरगना , जिसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। चौंकाने वाली बात यह रही कि त्यागी का गिरोह न तो हरिद्वार में और न ही उत्तराखंड में औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड है। विनय त्यागी मूलरूप से उत्तर प्रदेश…

Read More