Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आत्महत्या की रची थी साजिश
अपराध

चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आत्महत्या की रची थी साजिश

News DeskBy News DeskDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। पथरी थाना पुलिस ने धारीवाला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। 42 वर्षीय ग्रामीण सुरेश को उसी के भतीजे ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने 24 वर्षीय सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील ने पहले चुन्नी से गला दबाकर अपने चाचा की हत्या की और फिर चुन्नी को लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देना चाहा। लेकिन पुलिस की सख्ती से पूछताछ ने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बीती दो दिसंबर को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धारीवाला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक शादीशुदा नहीं था और परिवारजन घटना स्थल पर मौजूद थे। परिवार द्वारा इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा था लेकिन मृतक के गले पर चोट निशान दिखाई दे रहे थे। इसलिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

मृतक सुरेश की शादी नहीं हुई थी, इसलिए परिवार द्वारा कोई तहरीर भी नहीं दी गई। पुलिस की ओर से ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का शक उसी व्यक्ति पर गया जो सबसे ज़्यादा चिल्ला चिल्ला कर फांसी वाली कहानी सुना कर रोना धोना कर रहा था। शक की सुई भतीजे सुनील पर अटक गई। क्योंकि सबसे पहले सुनील ही सुरेश के पास पहुंचा था। सुनील ने ही घरवालों को बताय चाचा ने फांसी लगा ली और मैं शव को उतारकर खाट पर लिटा आया। शक की सुई घूमी तो सख्ती से पूछताछ की गई और आखिरकार सुनील हार गया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि चाचा अक्सर शराब पीकर आए दिन उसे गाली देता था, उसे बैइज्जत करता था। सुरेश अपनी जमीन बेचने की बात करता था। इसके कारण सुनील के मन में जलन और गुस्सा भरता जा रहा था। घटना के दिन अत्यधिक गुस्से में सुनील ने चुन्नी से सुरेश का गला दबाया। हत्या के बाद वह घबरा गया और फांसी का नाटक रच दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे।

आत्महत्या जैसा रूप देने का प्लान

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसने मृतक के गले में वही चुन्नी बांधी और शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने का प्रयास किया लेकिन शरीर भारी होने के कारण नीचे गिर गया। अगली सुबह सुनील ने परिवार को स्वयं सूचना दी कि चाचा ने आत्महत्या कर ली तथा वह शव को नीचे उतार चुका है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल, एसएसआई यशवीर सिंह नेगी, दरोगा विपिन कुमार, महेंद्र पुंडीर, अपर उप निरीक्षक मुकेश राणा के साथ सिपाही मुकेश चौहान, जयपाल चौहान, अनिल सिंह और कान्तिराम शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026

75 लाख की भीड़ के बाद सुबह 4 बजे तक चमके गंगा घाट, नगर आयुक्त ने रात 2 बजे परखी व्यवस्थाएं

June 16, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जमदग्नि को संघ और भाजपा में ढाई दशक की सक्रियता का मिला इनाम, बधाई का दौर जारी

राजनीती April 3, 2025

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने दायित्व बांटने में हरिद्वार से केवल ओमप्रकाश जमदग्नि को ही जिम्मेदारी…

लक्सर में देसी तमंचे के साथ राहुल गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे 

September 12, 2025

सिडकुल के HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार

July 1, 2025

हरिद्वार: शादी समारोह में भिड़े बाराती और घराती, 20 से ज्यादा लोग घायल, वापस लौटाई बारात 

April 23, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.