Author: News Desk

रुड़की। रुड़की की नगर पंचायत पिरान कलियर में आयुष्मान केंद्र के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आयुष्मान केंद्र संचालक मुराद अली ने प्रेस वार्ता कर विधायक और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते उनके केंद्र का आवंटन निरस्त कराया गया। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रुड़की के सती मोहल्ले में आयोजित प्रेस वार्ता में मुराद अली ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में आयुष्मान केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 03 मई को केंद्र…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में बीसी जेवेल्स लॉन्ज शोरूम के मालिक सन्नी मल्होत्रा अपने बेस्ट ज्वेलरी डिज़ाइन के लिए प्रख्यात हैं। इस बार उन्होंने दो जुड़वां बच्चों की नाभि की नाल से विशेष डायमंड पेंडेंट बना डाले, जिनकी खूब डिमांड बढ़ गई है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में एक बड़े मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मदर्स डे के उपलक्ष्य में रानीपुर मोड़ स्थित बीसी जेवेल्स लॉन्ज ज्वैलरी शोरूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी शामिल हुए और शोरूम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों को मदर्स…

Read More

मानहानि की कार्रवाई की तैयारी, प्रेस वार्ता में बोले महामंडलेश्वर।हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर कपिलमुनि महाराज ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर एक न्यायिक मामले में आए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि एक कथित पत्रकार की ओर से उनके और हरेराम आश्रम ट्रस्ट के खिलाफ न्यायालय में लगाए गए आरोपों को अदालत ने खारिज कर दिया है। साथ ही न्यायालय ने वादकर्ता को ट्रस्ट के खिलाफ आदतन वाद दायर करने वाला भी माना है। प्रेस वार्ता के दौरान महामंडलेश्वर कपिलमुनि महाराज ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनके और हरेराम आश्रम ट्रस्ट के…

Read More

हरिवार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये के चर्चित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट एस आनंदिका हाइट्स को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्षों की साझेदारी और संयुक्त निवेश के बाद अब पूरी टाउनशिप  परियोजना पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पंकज शर्मा, अमित ढींगरा और प्रदीप ढींगरा ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को शिकायत देकर बताया कि वे लंबे समय से…

Read More

हरिद्वार न्यूज। महिला अस्पताल स्थित 200 बेड के एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग में आईपीडी सेवाएं विधिवत शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर में एलएससीएस ऑपरेशन के माध्यम से उत्तरी हरिद्वार की एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित चिकित्सकों की निगरानी में संपन्न हुए इस सफल ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पीपीपी मोड में एमसीएच विंग की आईपीडी सेवाएं शुरु, ओपीडी पूर्व में शुरु हो चुकी है इसके साथ ही अब अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी सेवाएं भी…

Read More

गीता जोशी, लालढांग।  हरिद्वार। सोमवार दोपहर देहरादून-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर पुलिस चौकी के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक टैक्सी कार और बस के बीच टक्कर हो गई। टकराने के बाद कार आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वक्त रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग को बुझा दिया।  पुलिस के अनुसार के अनुसार एक सीएनजी किट लगी रिनॉल्ट ट्राइबर देहरादून से नहटौर की ओर जा रही थी। कार में…

Read More

लक्सर। कार सवार डॉक्टर और उसके साथियों पर हुई फायरिंग के सनसनीखेज मामले में लक्सर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक कथित सत्संगी बाबा ही हमले का मास्टरमाइंड था, जबकि उसके चेले ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाबा फरार है। आरोपी की पहचान शुभम सैनी के रूप में हुई, जिसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।  जानिए पूरा मामला  एसपी देहात…

Read More

हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। गुरुवार को यूथ कांग्रेस के सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों की अनदेखी की गई…

Read More

हरिद्वार। दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उन्होंने रविवार को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार की सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील सैनी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को जनसेवा के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीते एक साल में पिछड़े वर्ग…

Read More

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर हरिद्वार। मनोहर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गड्ढे में नोजल लगाने गया और मिट्टी के नीचे दब गया। क्योंकि मनोहर पास ही के गांव का रहने वाला था, इसलिए परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे। मनोहर की पत्नी, बच्चे और भाई समेत पूरा परिवार इसी आस में बैठे रहे कि मनोहर सही सलामत बाहर निकल जाए। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे उम्मीदें भी टूटती गई। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को अनहोनी की आशंका…

Read More