Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार – अगस्त-2024 दिन *शनिवार* विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) (कालयुक्त संवत)शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:36 सूर्यास्त 19:12 सूर्य- राशि (कर्क) दक्षिणायन श्रावण (हरियाली) अमावस्या कल रहेगी!* रविपुष्य योग कल* मित्रों आज *श्रावण माह के कृष्ण पक्ष* कि *चतुर्दशी* तिथि है आज का नक्षत्र *पुनर्वसु* है आज चन्द्रमा *मिथुन* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *उडद* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 09:10 से 10:50* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे!*गंडमूल कल दोपहर 13:29 से…
हरिद्वार – जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए कथाव्यास सूर्यकांत बलूनी ने कहा कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, विवेक, सत्कर्म, समर्पण रूपी गुणों से परिपूर्ण कार्तिकेय ने काम, क्रोध, लोह, मोह, मद, मत्सर रूपी अवणुणों को धारण करने वाले तारकासुर का अंत किया और देव सेनापति कहलाए। माता पिता की पूजा पूर्वक जीवन यात्रा करने वाले गणेश ने ऋद्धि-सिद्धी शुभ लाभ पाया और स्वयं के साथ जग का भी मंगल कर रहे हैं। कथा व्यास ने कहा कि भलाई बुराई जिसमें संग-संग फूले फले वही संसार है।…
हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा चेतावनी के निशान के ऊपर बह रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे गंगा उफान पर है। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293. 45 रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही सोलानी नदी भी उफनाई हुई है। दोपहर 12 बजे के आसपास सोलानी नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया था लेकिन उसके बाद जल स्तर कम हो गया। गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन…
हरिद्वार – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा ज्वालापुर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। सभी लोगों ने मिलकर 101 पेड़ लगाए। इस कार्य में सभी लोगो ने सहयोग किया और इन पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। भाजपा नेता हरजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। यही कारण है कि आज सब लोग इस मुहीम में जुड़ भी रहे हैं। उनके द्वारा जो पौधे लगाए गए हैं उन्होंने उनकी देखरेख भी…
हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे और शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है।गौरतलब है कि हरिद्वार में कांवड़ मेला अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। अभी तक करीब डेढ़ करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे और कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अलग अलग चरणों…
हरिद्वार – कांवड मेले में रोजाना लाखों की संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे रहे हैं। हाईवे से गुजरता कांवड़ियों का काफिला और उसमें रंग बिरंगी कांवड़ देखते ही बन रही हैं। अयोध्या राम मंदिर, सोमनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर जैसे तमाम बड़े मंदिरों की हुबहू कांवड़ हरिद्वार में चर्चा का विषय बन रही है। धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों बोल बम और बम बम के जयकारों से गूंज रही है। भगवान शिव में आस्था रखने वाले कई शिवभक्तों ने तो लाखों रूपये खर्च करके आकर्षक और भव्य कांवड़ तैयार कर डाली। रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजी कांवड़…
हरिद्वार – हरिद्वार में कांवड़ मेला अपनी चरम सीमा पर चल रहा है और डाक कांवड़ का आगमन भी शुरू हो गया है। बिना साइलेंसर वाली बाइक को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बीती श्याम हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना साइलेंसर और प्रेशर होने वाली 64 बाइक को सीज कर दिया। इसके अलावा 34 बाइक सवारों का चालान काटकर ₹31000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं इस कार्रवाई को देखकर तीन बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हाईवे पर चलाए गए इस चेकिंग अभियान से…
हरिद्वार – गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हरिद्वार के लालजी वाला टापू पर फंसे तीन लोगों और 50 भैंसों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। देर शाम एक वन गुर्जर 50 भैंसों को टापू के पास चरा रहा था और उसी जगह पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दो साधु भी मौजूद थे। तभी गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और टापू से वापस जाने का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद तीनों लोग और 50 भैंसे टापू पर ही फंस गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद एसडीआरएफ की…
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार चौखुटिया में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा द्वारा शिविर का प्रारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा द्वारा उपस्थित आम जनता व विधार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव के अनुक्रम में मौलिक स्वच्छता एवं वृक्षों का महत्व, निशुल्क विधिक सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गयी। सचिव शचि शर्मा…
हरिद्वार – स्वास्थ्यकर्मी अशोक कालरा उर्फ चीकू ने रक्तदान करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया। हरिद्वार ब्लड बैंक में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अशोक कालरा ने 26वी बार रक्तदान किया। जिसमे 15 बार whole blood व 11 बार SDP प्लेट्लेट्स डोनेशन शामिल है। इस उपलब्धि के लिए सीएमओ डॉ मनीष दत्त उन्हे सम्मानित करने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। अशोक कालरा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए। एक आम नागरिक देश के लिए सरहद पर शहीद हुए बिना भी देश के लिए सेवा कर सकता है। हमारे…
