Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला
देश-दुनिया

हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला

News DeskBy News DeskJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी क्षेत्र गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के पोस्टर लगाए गए हैं। लगातार उठ रही मांग के बीच ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में साफ लिखा है कि अहिंदुओं का प्रवेश निषेध है। ये पोस्टर हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा गया है कि यह क्षेत्र 1916 के म्युनिसिपल एक्ट, हरिद्वार के अंतर्गत आता है और यहां अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

गौरतलब है कि हरकी पैड़ी सनातन धर्म और आस्था का प्रमुख केंद्र है। रोजाना यहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और दान पुण्य करने के लिए आते हैं। श्री गंगा सभा संस्था हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने का कार्य करती है। मदन मोहन मालवीय द्वारा संस्था की नींव रखी गई थी। श्री गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गौतम ने न हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी इस मांग का साधु संतों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने वर्ष 1916 में बनाए गए म्युनिसिपल बायलॉज का हवाला देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रावधान मौजूद हैं, जिन्हें सख्ती से लागू कराया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही आरोप है कि लंबे समय से धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन हो रहा है, जिससे सनातन आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर अब पोस्टर लगाए गए हैं।

क्या कहना है श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का

श्री गंगा सभा हरकी पैड़ी क्षेत्र की वर्षों से देखरेख करती चली आ रही है। व्यवस्थाएं बनाना उनका कार्य है। 1916 का म्युनिसिपल बायलॉज है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में कोई भी अहिन्दू प्रवेश नहीं कर सकता है। इसलिए श्री गंगा सभा की ओर से अहिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगाए गए हैं। कानून की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि कोई भी गैर हिंदू यहां प्रवेश न कर सके। तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा का उल्लंघन न हो और कोई भी असामाजिक तत्व फिर से यहां गैर हिन्दुओं की पोशाक पहनकर प्रवेश न कर सके। इसलिए पोस्टर लगाना आवश्यक है।

यहां से जोर पकड़ने लगी गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

दरअसल बीते मंगलवार को दो युवक अरबी शेखों की पोशाक पहनकर हर की पैड़ी पर टहलते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर युवकों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। श्री गंगा सभी के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने इसे गंगा और तीर्थ क्षेत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की तो पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर न सिर्फ माफी मंगवाई बल्कि उनका पुलिस एक्ट में चालान भी किया। हालांकि पकड़े गए युवक हिन्दू धर्म के थे और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए शेखों की पोशाक पहनकर हरकी पैड़ी क्षेत्र पहुंच गए थे। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और वहां रेहड़ी, पटरी, खोखा व्यापारियों के साथ ही भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों की पहचान के लिए उनके आधार कार्ड तक चेक कर डाले।
श्री गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों के साथ ही साधु संत भी हरकी पैड़ी क्षेत्र में बायलॉज का हवाला देकर गैर हिन्दुओं के प्रवेश और व्यापार करने पर रोक लगाने की मांग करते चले आ रहे हैं। बीते दिनों हुए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से यह मांग जोर पकड़ने लगी और इस बार तो श्री गंगा सभा द्वारा पोस्टर तक लगा दिए गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

January 17, 2026

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर श्रद्धा भारी दिखाई दे रही है

January 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

किशोरी के साथ गैंगरेप, हरिद्वार के 4 युवक गिरफ्तार, बनाई थी अश्लील वीडियो

अपराध November 10, 2024

हरिद्वार, 10 नवंबर। किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों…

इमरान मसूद का योगी के बुलडोजर पर हमला, टारगेट करने का आरोप

August 25, 2024

पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो सकी महापंचायत, हुई कड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

January 31, 2025

लोगों में गुलदार की दहशत, शेर की वीडियो को गुलदार समझकर कर दिया वायरल

July 10, 2024
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.