Author: News Desk

हरिद्वार, 28 सितंबर। फर्जी ट्रस्ट और जमीन के नकली दस्तावेज तैयार कर लोगों की संपत्तियां हड़पने और उनकी बिक्री करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। यह कार्रवाई ज्वालापुर कोतवाली और बहादराबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और जनपद के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। आरोपी अपनी आजीविका के लिए फर्जी ट्रस्ट के नाम पर जमीन और संपत्तियों के नकली कागजात तैयार करते थे। इन कागजात…

Read More

तमिलनाडु। तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तामिलागा वेत्त्री काज़गम (TVK) की रैली में बड़ा हादसा हो गया। भीड़ बेकाबू होने से मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, रैली स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम के शुरू होने में देर और अव्यवस्था के कारण हालात बिगड़ते चले गए। इसी दौरान अचानक भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हुई और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि…

Read More

हरिद्वार, 27 सितम्बर। देश में जीएसटी दरों में कमी को लेकर शनिवार को हरकी पैड़ी बाजार का नजारा बदला-बदला नजर आया। दुकानों पर लगे “धन्यवाद मोदी सरकार” के बैनर और व्यापारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी क्रम में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बाजार में पहुंचकर व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं से संवाद किया और दरों में कटौती से मिल रहे लाभ पर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक सुधारों के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। जीएसटी की नई…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। यूकेएसएसएससी पेपर वायरल प्रकरण में एसआईटी की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। शनिवार को एसआईटी की टीम ने हरिद्वार के सुल्तानपुर स्थित मुख्य आरोपी खालिद के घर पर दो बार दबिश दी। टीम ने पहले उसके परिजनों से पूछताछ कर कुछ अहम जानकारियां जुटाईं। इसके बाद रात को दोबारा लौटकर संदिग्ध दस्तावेज और डाटा खंगाला। बता दे कि खालिद ने ही परीक्षा के दौरान पेपर की कुछ फोटो लेकर वायरल की थी। खालिद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में एसआईटी जट बहादरपुर गांव के उस स्कूल भी पहुंची, जो परीक्षा सेंटर बनाया…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छड़ी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की व्यापकता और उत्तराखंड की विविधता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा जूना अखाड़े से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ होते हुए कुमाऊं मंडल के तीर्थ स्थलों से होकर हरिद्वार वापस लौटेगी। सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। Uksssc पेपर वायरल मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पुष्कर सिंह धामी अपने जीते जी उत्तराखंड के युवाओं के हितों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। हरिद्वार मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 सालों में 25 हज़ार भर्तियां सकुशल संपन्न हो चुकी हैं जबकि अगले 1 साल में 10 हज़ार भर्तियां और की जानी है। Uksssc की परीक्षा में जिस व्यक्ति के द्वारा धांधली का प्रयास किया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

हरिद्वार। UKSSSC पेपर वायरल में गठित की गई एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। शनिवार सुबह एसआईटी की टीम पेपर वायरल के मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद मलिक के घर सुल्तानपुर गांव पहुंची। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने करीब एक घंटे तक खालिद के पिता और बहनों से पूछताछ की। हालांकि टीम ने कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया लेकिन घर के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पूछताछ करने के बाद टीम फिर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। हरिद्वार स्थित रोशनाबाद मुख्यालय में एसआईटी का संवाद कार्यक्रम है।…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता में चल रही फ्रूट जूस और पल्प बनाने की फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बेहद गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पल्प का निर्माण होता पाया गया। मौके पर खराब क्वालिटी का करीब डेढ़ हजार किलो से अधिक पल्प नष्ट कराया गया, जबकि इकाई से तीन सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। विभाग ने फैक्ट्री को नोटिस जारी कर उत्पादन, संग्रह और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। गोपनीय सूचना और विभाग द्वारा की गई रेकी के बाद शुक्रवार को जिला खाद्य…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में रोजाना जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह राजलोक कॉलोनी में तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। कॉलोनी में एक घर के मेन गेट को हाथियों ने तोड़ दिया और कई घरों के बाहर लगे पेड़ पौधों को भी उजाड़ दिया। इसके साथ तीन स्कूली बच्चे से भी अचानक से हाथियों के सामने आ गए। गनीमत रही कि तीनों बच्चे स्कूटी पर सवार थे, तीनों समय रहते हाथियों के सामने से गुजर गए और एक बड़ी घटना टल गई। हाथियों के बार बार घुसने से स्थानीय लोगों में आक्रोश…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग की लक्सर रेंज के अंतर्गत सोलानी नदी की दलदल में गुरुवार को एक नीलगाय फंस गई। दलदल में बुरी तरह फंसी नीलगाय घंटों तड़पती रही। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोलानी नदी के दलदल तक पुल से नीचे पहुंचना वनकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती था। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर मौके पर क्रेन मंगाई गई। इसके बाद वनकर्मी क्रेन में बैठकर नीचे पहुंचे और एयर लिफ्ट की मदद से नीलगाय को दलदल से बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद…

Read More