Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»मोतीचूर में ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत, ट्रेन के ड्राइवर और असिस्टेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

मोतीचूर में ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत, ट्रेन के ड्राइवर और असिस्टेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News DeskBy News DeskDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में एक हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हाथी की मौत से राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रेन की टक्कर लगते ही हाथी गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रेन की बोगी उतर गई। ट्रेन के नीचे हाथी का शव पड़ा रहा और करीब दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। 

मोतीचूर रेलवे स्टेशन और रायवाला के बीच खड़खड़ी उत्तरी बीट की यह घटना है। अक्सर हाथी यहां से रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। हादसा उस समय हुआ जब हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर ट्रैक पार कर रहा था। तभी यहां से हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस तीन गुजर रही थी। टक्कर लगते ही शिशु हाथी ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गया। बताया जा रहा है कि रफ्तार अधिक होने से चालक ब्रेक नहीं लगा सका और शिशु हाथी इंजन के नीचे आ गया। जिस कारण हाथी की मौके पर ही जान चली गई।

हादसे के चलते रेलवे ट्रैक करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इसके कारण देहरादून हरिद्वार रूट पर कई ट्रेनें लेट हो गई। सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं। वनकर्मियों ने हाथी के शव को ट्रैक से हटवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। बताया जा रहा है कि चालक ने हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन दूरी कम होने के कारण हादसा नहीं टल सका। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धुंध के कारण घटना हुई है। धुंध अधिक होने के कारण हाथियों का झुंड दूर से नहीं दिख पाया था। पास आते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन शिशु हाथी रेलवे ट्रेक नहीं पार कर पाया। जबकि साथ में मौजूद चार अन्य हाथी रेलवे ट्रेक पार कर चुके थे। 

राजाजी टाइगर रिजर्व के ACF अजय लिंगवाल ने बताया कि मृतक शिशु हाथी है, जिसकी उम्र करीब 5 से 7 साल के बीच है। ट्रेन से टक्कर लगकर हाथी की मौत हुई है। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के शव को ट्रैक से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वैसे तो उनकी टीम लगातार गश्त करती रहती है, इस हादसे के बाद गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथी की मौत के बाद लोको पायलट समेत दो पर मुकदमा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे से पहले ट्रेन की स्पीड निर्धारित स्पीड से ज्यादा थी। लापरवाही सामने आने पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से लोको पायलट खुशी राम मौर्य और सहायक लोको पायलट दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे न्याय

Uncategorized January 8, 2026

कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे…

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

वार्ड न. 8 से महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के भाई अनुज गर्ग ने ठोकी दावेदारी, पार्टी को सौंपा आवेदन

December 22, 2024
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.