Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»बहादराबाद पुलिस ने 11 अपराधियों पर लगाई गुंडा एक्ट, 20 नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
अपराध

बहादराबाद पुलिस ने 11 अपराधियों पर लगाई गुंडा एक्ट, 20 नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

News DeskBy News DeskOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना क्षेत्र में गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र, शराब की बिक्री, चोरी, लूट और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त 11 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 20 अन्य अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनकी नई हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी है। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है, जो इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। उनका कहना है कि पुलिस का मकसद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

इन अपराधियों पर हुई कार्रवाई
गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिन अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है, उनमें –शहजाद अली पुत्र नईम, नौशाद पुत्र अली हसन, आजम पुत्र इसरार, यूसुफ पुत्र मंजूर, खुर्शीद पुत्र मंजूर, शौहेल उर्फ सेबू उर्फ शौहेब, बाबू पुत्र इसरार अकरम पुत्र मोहब्बत शामिल हैं। सभी आरोपी बहादराबाद स्थित मस्जिद गली और बढ़ेड़ी राजपूतान क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि –

“ सभी थाना क्षेत्र में किसी भी सूरत में अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। इसके अलावा, क्षेत्र में चिन्हित 20 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है ताकि उनकी गतिविधियों की सतत निगरानी की जा सके।”

उन्होंने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और पुराने आपराधिक मामलों की पुनर्समीक्षा की जा रही है। पुलिस टीम ने स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को पहले ही रोक दिया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

भाजपा नेता ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, नकदी और चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

October 22, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरकी पैड़ी के बाद जगजीतपुर एसटीपी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Uncategorized October 18, 2025

हरिद्वार। शनिवार देर रात जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया,…

चंडीघाट चौक के पास कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, हरियाणा के तीन यात्री घायल

May 31, 2025

सतपाल महाराज के जन्मदिन पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया गंगा पूजन

September 22, 2024

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, सात साल का बेटा हुआ अनाथ

August 18, 2025
अन्य खबरें

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.