Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सिडकुल में बेटों पर पिता की हत्या का आरोप, बिजनौर के जाकर चुपचाप किया अंतिम संस्कार, मुकदमा दर्ज
अपराध

सिडकुल में बेटों पर पिता की हत्या का आरोप, बिजनौर के जाकर चुपचाप किया अंतिम संस्कार, मुकदमा दर्ज

सिडकुल के रावली महदूद क्षेत्र में किरायेदार की संदिग्ध मौत, मकान मालिक ने जताई हत्या की आशंका
News DeskBy News DeskJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रावली महदूद इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक के मकान मालिक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अशोक कुमार की हत्या उसके ही बेटों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की और फिर पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूल रूप से बिजनौर निवासी अशोक कुमार परिवार सहित रावली महदूद में किराए के मकान में रहता था। वह सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक के पास एक ढाबा चलाता था। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वह घर लौटा तो मकान मालिक सुनील धनगर ने देखा कि वह बेटों से झगड़ रहा था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। थोड़ी देर बाद अशोक कमरे में चला गया।

करीब एक घंटे बाद रात 9:30 बजे सुनील ने देखा कि अशोक के बेटे सचिन और शिवम उसे सहारा देकर नीचे ला रहे थे। उसके सिर से खून बह रहा था और पट्टी बंधी थी। सुनील ने तुरंत अशोक की पत्नी से कहा कि उसे अस्पताल ले जाया जाए। इसके बाद पूरा परिवार उसे लेकर चला गया, लेकिन रातभर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह जब मकान मालिक ने संपर्क किया तो जानकारी मिली कि अशोक की मौत हो चुकी है और उसका बिजनौर स्थित गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह सब पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया, जिससे संदेह और गहरा गया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक के मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बिना पुलिस सूचना के शव का अंतिम संस्कार किया जाना गंभीर विषय है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

केदारनाथ उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, जानिए कौन कौन है चुनाव मैदान में

उत्तराखंड November 23, 2024

उत्तराखंड, 23 नवंबर। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई…

प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों का फूटा आक्रोश

August 3, 2025

3 International Travel Ideas for Your Summer Trip

January 14, 2021

हरिद्वार पुलिस ने कटने से बचाई 2 जिंदा गाय, 200 kg प्रतिबंधित मांस बरामद

December 20, 2024
अन्य खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,197 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.