Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»अवैध मदरसों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब तक 40 मदरसे सील, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
उत्तराखंड

अवैध मदरसों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब तक 40 मदरसे सील, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

News DeskBy News DeskMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे मदरसों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी है। कार्रवाई के चौथे दिन प्रशासन की टीमों ने जिले भर में 15 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया। अब तक 40 अवैध मदरसों पर ताला लग चुका है। बहादराबाद से मंगलौर, भगवानपुर से लक्सर तक जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं और बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों को बंद कराया जा रहा है।

चार दिन से चल रही कार्रवाई

हरिद्वार जिले में अवैध मदरसों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने जिले में 60 से ज्यादा अवैध मदरसों को चिह्नित किया था, जिनमें से अब तक 40 मदरसों को सील किया जा चुका है। हरिद्वार की तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है। जिन मदरसों के पास वैध पंजीकरण नहीं है, उन्हें बंद कराया जा रहा है। इसी के साथ लक्सर में भी तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान द्वारा दो दिन से कार्रवाई लगातार जारी है। उनके द्वारा भी बिना पंजीकरण के संचालित पांच मदरसों को सील किया जा चुका है। कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। दो दिन पूर्व हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने भी लालढांग क्षेत्र में संचालित पांच से अधिक मदरसे सील किए थे।

मुस्लिम संगठनों में नाराजगी

प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ मुस्लिम संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई संगठनों का कहना है कि प्रशासन भेदभाव कर रहा है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा। मुस्लिम समाज के कई लोग प्रशासन की इस कार्रवाई पर मिले-जुले विचार व्यक्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रोशनाबाद मुख्यालय पहुंचकर डीएम कर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही एक पक्ष न्यायालय में भी गया था। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली का कहना है, “सरकार को हमें सुनना चाहिए। अगर कोई मदरसा अवैध है तो उसे समय देकर वैध बनाया जाना चाहिए, न कि अचानक सील कर दिया जाए। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।”

भविष्य में और मदरसों पर गिरेगी गाज

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में चिन्हित किए गए बाकी अवैध मदरसों पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। सभी तहसीलों में टीमों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी भी अवैध रूप से संचालित मदरसे को नियमों का उल्लंघन न करने दिया जाए। तहसीलदार प्रियंका रानी का कहना है, “अवैध रूप से संचालित मदरसों को नियमों के अनुसार सील किया जा रहा है। यह कार्रवाई किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि नियमों को लागू करने के लिए की जा रही है।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में सैनी समाज का 45वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर हुआ भव्य कार्यक्रम

हरिद्वार April 8, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 4 में सैनी समाज का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम…

लालढांग उपचुनाव, प्रधान पद की प्रत्याशी गीता ने काली माता बस्ती और नेपाली बस्ती में किया चुनाव प्रचार

May 25, 2025

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा 11 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

May 6, 2025
अन्य खबरें

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.