Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरीश रावत ने फिर की पोस्ट, कहा – दो व्यक्तियों पर कभी हाथ नहीं डाल सकती भाजपा सरकार
उत्तराखंड

हरीश रावत ने फिर की पोस्ट, कहा – दो व्यक्तियों पर कभी हाथ नहीं डाल सकती भाजपा सरकार

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट लिखी और उसमें 2016 स्टिंग प्रकरण का जिक्र किया। आज फिर से उन्होंने एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि …..

कल मैंने एक लंबी पोस्ट की उससे आप जुड़े, आपका धन्यवाद।
मैं इस तथ्य को फिर दोहराना चाहता हूं कि #उत्तराखंड के अंदर दो व्यक्ति ऐसे हैं जिनके ऊपर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार कभी भी हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर सकती है। इन दो लोगों के पेट में 2016 के स्टिंग का पूरा इतिहास और क्रम, इस प्रकरण के प्रेरकों के नाम, उससे जुड़े हुए विभिन्न किरदारों के नाम और किसको कितना धन गया उसका रहस्य मौजूद है।
मैं समय के व्यवहार से थोड़ा दुःखी था। कई बार मन में भाव आया, जब इतने लोग नहीं चाहते हैं कि मैं #राजनीति में रहूं तो सम्मान पूर्वक हट जाना ही अच्छा है। 2016 का प्रकरण एक ऐसा प्रसंग है जिसके संपूर्ण तथ्यों के उजागर हुए बिना राजनीति से हटने का अर्थ है कि आप पर भाजपा द्वारा जो झूठा प्रचार थोपा गया है उसको हमेशा-हमेशा के लिए अपने गले में लटका कर इस दुनिया से जाना। इस बात का ध्यान आते ही मैं रूग्णता आदि के बावजूद भी संघर्ष के रास्ते पर निकल पड़ता हूं, कोई चाहे या न चाहे मेरा 58-60 साल का राजनीतिक जीवन मुझसे यह अपेक्षा करता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी के झूठ व दुष्प्रचार का पूरी शक्ति लगाकर पर्दाफाश करूं। Harish rawat
मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन भगवत प्रेरणा से इन दो लोगों के पेट से 2016 का दल-बदल, सरकार को भंग करना आदि रहस्य और केंद्र सरकार व भाजपा के पापों की हकीकत सामने आएगी।
मन में एक आशा यह भी है, यदि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम नये सिरे से मामले को और इससे जुड़े हुए पात्रों की अपराधिक स्थिति की जांच कर सत्य को जनता-जनार्दन के सम्मुख ला सकते हैं। एक #तथाकथित_स्टिंग को लेकर भाजपा द्वारा जो ताने मुझ पर कसे जाते हैं, वह मात्र ताने नहीं है लगभग 58-60 वर्ष के मेरे सामाजिक, राजनीतिक जीवन की सूचिता पर सवाल हैं। Harish rawat
मेरी मां जगदंबा से प्रार्थना है कि माते मैं इस धरती से विदा होऊं उससे पहले 2016 के भाजपा के पापाचार का भंडाफोड़ जनता के सम्मुख हो जाए। इस राज्य के अंदर लाखों लोग होंगे जिनकी तरफ मैंने आगे बढ़कर सेवा का हाथ बढ़ाया है। एक जनसेवक के रूप में मेरी छवि पर भाजपा के प्रपंच ने जो दाग लगाया है, मैं उसके साथ संसार से नहीं जाना चाहता हूं। यदि मेरी पोस्ट को पढ़ने वालों के मन में मेरे प्रति कुछ भी अपनत्व का भाव पैदा हो रहा है तो मेरे इस अंतिम संघर्ष में मेरे साथ खड़े हों।
मेरा निवेदन उन लोगों से भी है जो किसी न किसी कारणवश भाजपा के षड्यंत्र का हिस्सा बन गए हैं और उन्हें लगता है कि झूठ, लूट-फूट की यह व्यवस्था बदलनी चाहिए तो उन्हें भी मेरे साथ जुड़कर इस संघर्ष का नेतृत्व करना चाहिए।
कल मैं इस प्रकरण के दुष्प्रभाव स्वरूप जो राज्य के संसाधनों की लूट हो रही है उस पर भी आपसे अपनी बात साझा करूंगा।

Harish rawat

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चुनाव तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

August 18, 2026

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी, बेरोजगारी और पलायन होंगे प्रमुख मुद्दे

July 28, 2026

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

July 19, 2026

विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका, भाजयुमो के युवा संवाद में बोले मंत्री मदन कौशिक

July 19, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बहादराबाद टोल प्लाजा के पास हाईवे पर आ धमका जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी

वायरल April 13, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार चिंता का विषय बनी…

Umesh Kumar ने दी बड़ी सौगात, 60 लाख की सड़कों का महिलाओं और बच्चियों से कराया लोकार्पण

September 18, 2025

हरिद्वार में 10 कलयुगी बेटो ने छोड़े बुढ़े मां बाप, कोर्ट ने संपत्ति से बाहर निकालने के आदेश दिए

November 13, 2025

समाचार लेखन और रिपोर्टिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

October 21, 2024
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.