Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी
हरिद्वार

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

News DeskBy News DeskJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। आगामी निर्जला एकादशी स्नान पर्व और कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत नगर निगम हरिद्वार ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। लगातार दो दिनों तक चली कार्रवाई में 220 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही कई ठेलियों को जब्त किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में 120 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, जबकि बुधवार को भी अभियान जारी रखते हुए 100 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटाया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि स्नान पर्वों और कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी नंदन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और अभियान की निगरानी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से भी सहयोग की अपील की।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि आगामी निर्जला एकादशी स्नान पर्व और कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी परेशानी उत्पन्न होती है। इसलिए निगम लगातार अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जे हटा लें, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े। साथ ही स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक रूपाली, प्रशांत कुमार, मोहित कुमार, सहायक अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026

लालढांग में हनुमान प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

July 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Huawei’s Durable Watch Ultra with Long Battery Life

Uncategorized January 12, 2021

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

एडवोकेट शुभ्र रस्तोगी ने बढ़ाया हरिद्वार का मान, हाईकोर्ट बार चुनाव जीतकर बने कोषाध्यक्ष

December 16, 2025

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, सात साल का बेटा हुआ अनाथ

August 18, 2025

मिलावटखोरों पर शिकंजा: तड़के ही खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 1 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा

October 7, 2025
अन्य खबरें

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,895 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.