Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

हरिद्वार में जंगल सफारी शुरू, झिलमिल झील रिजर्व के गेट खुले

October 16, 2026

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में जंगल सफारी शुरू, झिलमिल झील रिजर्व के गेट खुले
उत्तराखंड

हरिद्वार में जंगल सफारी शुरू, झिलमिल झील रिजर्व के गेट खुले

News DeskBy News DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार लालढांग मार्ग पर स्थित झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। गुरुवार को हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण यहां हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस संरक्षित क्षेत्र में पर्यटकों को हाथी, गुलदार, भालू, चीतल, हिरन और सांभर समेत कई वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलता है। कई बार यहां बाघ के भी दीदार हो जाते हैं। इसके अलावा वुड्स लैंड और ग्रास लैंड का लुत्फ भी देखने को मिलता है।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में झिलमिल झील में जंगल सफारी करने के लिए रिकॉर्ड 16,717 पर्यटक पहुंचे। इससे वन विभाग को 53,01,200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे पहले पिछले सीजन में 10,840 पर्यटकों ने सफारी की थी और विभाग को 31,19,525 रुपये का राजस्व मिला था। इस तरह पर्यटकों की संख्या के साथ ही विभाग की आय में भी बढ़ोतरी हुई है, उम्मीर है कि इस वर्ष जंगल सफारी, पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में कुल 42,864 पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस दौरान वन विभाग को लगभग 1.23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से यह क्षेत्र वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के बीच अपनी पहचान बना रहा है।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि मानसून के कारण 30 जून को सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के मद्देनजर झिलमिल झील के गेट बंद कर दिए जाते हैं। सैलानियों को यहां हाथी, गुलदार, भालू और टाइगर जैसे कई वन्यजीवों के दीदार होते हैं। इसके अलावा वुड्स लैंड और ग्रास लैंड का नजारा भी देखने को मिलता है। वन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और कोई सैलानी ऑफलाइन पंजीकरण कर जंगल सफारी कर सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से संतों में उत्साह, रविंद्रपुरी महाराज को याद आया प्रयागराज कुंभ

October 12, 2026

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 2026

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों का फूटा आक्रोश

अपराध August 3, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में रविवार…

बहादराबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल, कार के उड़े परखच्चे

April 9, 2025

ग्रामीणों ने खानपुर रेंजर के खिलाफ खोला मोर्चा, DFO कार्यालय में किया हंगामा, बैठाई जांच

January 16, 2026

शादीशुदा होते हुए युवती को फंसाया, दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, पुलिस ने दबोचा

May 14, 2025
अन्य खबरें

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

हरिद्वार में जंगल सफारी शुरू, झिलमिल झील रिजर्व के गेट खुले

October 16, 2026

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,294 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,937 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,229 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.