Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस
आस्था

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में दशहरे की रात से शुरू हुई वार्षिक गंगा बंदी का असर हरकी पैड़ी पर भी दिखाई देने लगा है। विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगाजल उपलब्ध नहीं होने से गंगा स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा। दूर दराज से लंबा सफर तय कर हरिद्वार पहुंचे कई श्रद्धालु अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा में स्नान और पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन करने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन पानी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा बंदी के दौरान भी हरकी पैड़ी पर स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

हरकी पैड़ी हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए भी हरिद्वार आते हैं। ऐसे में गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर पानी की उपलब्धता नहीं होने से श्रद्धालुओं को निराशा झेलनी पड़ी। वार्षिक गंगा बंदी के चलते हरकी पैड़ी का नजारा भी बदला हुआ नजर आया। श्रद्धालु हंसराज और प्रकाश सैनी ने भी इस दौरान अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार आए थे, लेकिन हरकी पैड़ी पर पानी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि गंगा बंदी के दौरान भी श्रद्धालुओं की धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए पानी छोड़ा जाना चाहिए, ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को निराश होकर न लौटना पड़े।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कहा कि हर वर्ष की तरह हरकी पैड़ी पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि हरकी पैड़ी पर पर्याप्त मात्रा में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा बंदी के दौरान सफाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही गंगा की मुख्य धारा पर बंधा बनाने का निर्माण कार्य भी लगातार जारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हरकी पैड़ी पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।

गौरतलब है कि हरिद्वार में हर वर्ष दशहरे की रात से गंगा बंदी शुरू होती है। इस दौरान गंगनहर की सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाते हैं। दीपावली के आसपास गंगनहर में पानी की आपूर्ति दोबारा सुचारु की जाती है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, दिन-रात होगा काम

October 22, 2026

मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करने से होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण, जानिए इतिहास

October 11, 2026

बिल्केश्वर रोड पर 6.5 किलोमीटर लंबे फुटपाथ की सौगात, कुंभ के बाद भी मिलेगा लाभ

October 7, 2026

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

श्रीमहंत रविंद्रपुरी का कड़ा बयान, बोले – कुंभ का विरोध करने वाले कर रहे हैं सनातन का विरोध

November 20, 2025

डीएम मयूर दीक्षित ने जीर्ण क्षीर्ण पड़े पौराणिक भीमगोडा कुण्ड का लिया संज्ञान, जल्द कराएंगे जीर्णोद्धार

November 13, 2025
इन्हें भी पढ़े-

देहरादून पुलिस लाइन में हुआ भव्य कवि सम्मेलन, पूर्व सीएम डॉ. निशंक रहे मुख्य अतिथि

हरिद्वार May 5, 2025

देहरादून। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,…

निकाय चुनाव: भाजपा ने की पंजाबी समाज की उपेक्षा, कांग्रेस ने ही दिया सम्मान

January 22, 2025

आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र होगा विश्व सनातन महापीठ-रामविशाल दास महाराज

November 19, 2025

गुलदार की खाल लेकर हरिद्वार पहुंचा तस्कर, वन विभाग की टीम किया अरेस्ट

September 29, 2024
अन्य खबरें

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

कुंभ के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, दिन-रात होगा काम

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.