Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»लूट: यूट्यूब से सीखा PNB बैंक के ATM लूट का फॉर्मूला, पुलिस की सतर्कता से धरे गए लुटेरे
अपराध

लूट: यूट्यूब से सीखा PNB बैंक के ATM लूट का फॉर्मूला, पुलिस की सतर्कता से धरे गए लुटेरे

News DeskBy News DeskMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 20 मई। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बड़ी आपराधिक वारदात को कनखल पुलिस की सतर्कता ने समय रहते नाकाम कर दिया। PNB बैंक जगजीतपुर ब्रांच के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी यूट्यूब से ATM लूटने का तरीका सीखकर हरियाणा से हरिद्वार आए थे।

बीती 20 मई की मध्य रात्रि लगभग 2:35 बजे कनखल पुलिस की गश्ती टीम देश रक्षक से दादूबाग की ओर जा रही थी। तभी टीम की नजर PNB ATM के बाहर खड़ी एक सफेद i-20 कार पर पड़ी और एक युवक वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को शक हुआ और जब उन्होंने ATM शटर के पास पहुंचकर ध्यान से सुना, तो अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ATM के शटर को बाहर से लॉक कर दिया और तुरंत अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया। फोर्स के पहुंचते ही शटर खोला गया, जहां दो युवक एटीएम के अंदर गैस कटर से मशीन को काटते पाए गए। मशीन आधी कट चुकी थी और पूरे ATM के अंदर धुआं फैला हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक राणा (25) पुत्र राजेन्द्र राणा निवासी विकासनगर, सेक्टर 29, पानीपत और धीरज (28) पुत्र जयपाल, निवासी राजीव कॉलोनी, हांसी रोड, करनाल के रूप में हुई है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और पैसों की जरूरत के चलते यूट्यूब से ATM लूटने की तकनीक सीखी थी।

दो-तीन दिन पहले से उन्होंने PNB ATM की रैकी शुरू की थी और योजना के अनुसार 20 मई की रात को लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से दोनों लुटेरे पकड़े गए और उनका प्लान नाकाम हो गया।

बरामद उपकरण। एक गैस सिलेंडर मय गैस कटर, एक पैट्रोमैक्स (5 किलो), एक छोटा कटर और स्प्रे, एक लोहे की रॉड, फर्जी नंबर प्लेट

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं। मौके से एक अन्य संदिग्ध फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। पुलिस इनसे यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्होंने इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम दिया है। इस पूरी कार्रवाई में कनखल पुलिस की गश्त टीम की तत्परता काबिले तारीफ रही। विशेष रूप से निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता से वारदात को समय रहते रोका जा सका:

  1. SHO चन्द्र मोहन सिंह
  2. व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
  3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
  4. हे0का0 रविन्द्र तोमर
  5. हे0का0 राकेश राणा
  6. का0 विशन सिंह चौहान
  7. का0 जितेन्द्र राणा

“ATM लूट के इस प्रयास को नाकाम कर हरिद्वार पुलिस ने साबित कर दिया कि उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई किसी भी आपराधिक मंसूबे को सफल नहीं होने देती। इस घटना ने यह भी उजागर कर दिया है कि कैसे सोशल मीडिया और यूट्यूब का दुरुपयोग कर अपराधी नई-नई तरकीबें सीख रहे हैं।” प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वृहद जागरूकता रैली और विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार September 30, 2025

हरिद्वार, 30 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के…

भाजपा ने किरन जैसल को बनाया प्रत्याशी, जगह जगह भव्य स्वागत

December 30, 2024

Fun Games: Kill The Boredom And Enjoy Your Family Time

January 7, 2020

हरिद्वार के मंदिरों में ढोल दामाऊं, शहनाई जैसी विलुप्त प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित – श्रीमहंत रविंद्रपुरी

March 19, 2026
अन्य खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.