Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»Uncategorized»श्यामपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्या के बाद शव जलाने वाले दो गिरफ्तार
Uncategorized

श्यामपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्या के बाद शव जलाने वाले दो गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, लालढांग

हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवींद्र और मोहित है जो कांगड़ी गांव के निवासी है। दोनों गोपाल को झाड़ियों में धक्का दिया, फिर गला दबाकर हत्या की और शराब छिड़ककर शव को जलाकर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार डॉयल 112 हरिद्वार के माध्यम से मिली सूचना पर श्यामपुर पुलिस उमेश्वर धाम के सामने कांगडी पहुंची तो एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव सडक किनारे पडा हुआ मिला। फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किये गये।

विभिन्न माध्यमों से भरसक प्रयास करने पर मृतक की पहचान गोपाल पुत्र शंकरलाल निवासी महमूद खान सराय जनपद सम्भल उ0प्र0, हाल निवासी- ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष के रुप में मृतक की पत्नी अनिता द्वारा की गई। मृतक के भाई नीरज कुमार की लिखित तहरीर पर थाना श्यामपुर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी द्वारा मौका मुआयना, टीमें गठित-

घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी, एसपी क्राइम एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कप्तान द्वारा एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी देते हुए सीओ सिटी जूही मनराल की लीडरशिप में टीमें गठित की गईं एवं विवेचना थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा को प्रदान करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शक के घेरे में थी मृतक की पत्नी–

पुलिस जांच अपराधी तक पहुंचने के लिए हर एंगल टटोलती है। इस केस में शुरुआती जानकारी जुटाने पर सामने आया कि शराब पीने के चलते मृतक की अपनी पत्नी से अनबन रहती है और अक्सर झगड़ा होता रहता है। जिस कारण मृतक अपने घर पर कम आता था। थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा मालूमात करने पर मृतक की पत्नी की इस वारदात में किसी प्रकार की संलिप्तता नही मिली।

एंगल बदला तो मिली महत्वपूर्ण लीड–

इलैक्ट्रोनिक एवं डिजिटल डाटा एकत्र करने पर प्रकाश में आया कि दिनाँक 02.11.2024 की सुबह 03 व्यक्ति मो0सा0 पर कांगड़ी शराब के ठेके पर आते हुये दिखाई दिये। उक्त बाइक सवार युवकों में मृतक गोपाल भी सम्मिलित था जिससे अन्य दो व्यक्तियो की बहस बाजी व खींचातानी होना सामने आया। ठेका कर्मचारीगण से पूछताछ में मृतक से झगड़ रहे युवकों की पहचान रविन्द्र व मोहित के रुप में हुई।

दोनों ही युवक शराब पीने के आदी थे लेकिन रविन्द्र के पहचान वाले लोगों एवं आसपास से उसके बारे में जानकारी करने पर उसकी आम छवि बेहद खराब होना प्रकाश में आया। रविन्द्र अक्सर नशे में बुज़ुर्गों/बड़ों से बदतमीजी करता था और ज्यादा नशे में होने पर कभी किसी के छिटपुट पैसे भी निकाल लेता था।

दबिश का दौर हुआ शुरु, पकड़े गए आरोपी–

प्रकाश में आए दोनों संदिग्धों की तलाश करने के भरसक प्रयास किये गये परन्तु दोनों अपने ठिकाने बार-बार बदलकर छुप रहे थे। इसी बीच दिनाँक 05.11.2024 को थाना श्यामपुर पुलिस को मिले इनपुट पर पुलिस टीम ने भागने की फिराक में तैयार, दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत स्थान कांगडी से दबोच लिया।

बेकसूर को फंसाने की थी साजिश, हरिद्वार पुलिस ने बचाया–

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दिनांक 02.11.2024 को मृतक गोपाल के साथ शराब पीने और नशा ज्यादा होने पर मृतक की हत्या करने की बात तो स्वीकारी लेकिन ठेके के बराबर में खोका लगाकर नमकीन, सोडा आदि छुटपुट सामान बेचने वाले राजन नामक व्यक्ति के भी हत्या में शामिल होने की बात कही लेकिन कई तरीकों से क्रॉस चेक करने पर सभी बातें झूठी साबित हुईं और एक निर्दोष खोका संचालक राजन जेल जाने से बच गया।

मशक्कत से हत्या करने का सच आया सामने-

मृतक की अपनी पत्नी से अनबन होने के कारण कई कई महीनो बाद अपने घर जाता था। इस कारण उसकी पत्नी घर की जरूरत के हिसाब से अभियुक्त रविंदर, जिसकी एक परचूनी की दुकान है, से घरेलू सामान ले लिया करती थी जिसका कुछ रुपया अभी बकाया था जिस कारण रविन्दर अक्सर उसकी पत्नी को टोकता था। हत्या के दिन गोपाल के पास पांच सौ के नोटों में लगभग 18 से 20 हजार की नगदी पड़ी हुई थी। नशा होने पर जब मृतक गोपाल ने रविन्द्र और मोहित को उसकी पत्नी को टोके जाने पर गालियां दीं तो गुस्से और नगदी के लालच में दोनों ने गोपाल को ठिकाने लगाने का विचार कर लिया और सुबह से शाम तक कुछ कुछ घंटों के अंतराल में बैठकर शराब पी।

2 तारीख की रात को लगभग 10:30 बजे जब पूरे इरादे के साथ आए अभीयुक्त द्वारा तीसरी बार मिल-बैठकर शराब पी जा रही थी तो गोपाल ने फिर से इनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और मौका देखकर पहले अभियुक्त रविन्दर द्वारा गोपाल को मुख्य सड़क से धक्का देकर नीचे गिराया फिर नीचे झाड़ियां के पास गिरे गोपाल तक पहुंचकर दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर गोपाल के पैसे और आधार कार्ड चुरा लिया और ये सोचकर कि गोपाल यहां का रहने वाला नही है इसलिए अगर इसकी पहचान छुपा देंगे तो कोई पहचान नहीं पाएगा तब पहचान मिटाने के लिए शराब छिड़ककर लाश को आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें देखकर उन्हें लगा कि शरीर पूरा जल जाएगा और पहचान छुप जाएगी इसलिए वो दोनों मृतक के बैग से आधार कार्ड और नगदी लेकर वहां से भाग गए। सुबह शव के सिर्फ आधा जलने व धीरे-धीरे पुलिस की छानबीन और ज्यादा चलने की बात पता चलने पर दोनों भागने के इरादे से घर से निकले थे लेकिन पुलिस ने योजना विफल करते हुए उन्हे धर लिया।

बेकसूर को फंसाने के पीछे ये थी मंशा-

खोका संचालक राजन की पड़ताल करने पर वह किसी भी तरह घटना में शामिल नही पाया गया। सबूतों के आधार पर दोनों हत्यारोपियों से पुनः पूछताछ करने पर सामने आया कि पकड़े जाने पर दोनों ने राजन का नाम बस इस वजह से लिया क्योंकी राजन की वित्तीय हालत इन दोनों से काफी बेहतर थी इसलिए इनका सोचना ये था कि जेल चले गए तो जमानत लेने के लिए राजन एक सीढ़ी साबित हो सकता है।

सच सामने लाने पर आमजन कर रहे प्रशंसा-

कम समय “मात्र 48 घंटे के भीतर” इस जघन्य हत्याकांड के सफल खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान के कुशल नेतृत्व एवं हरिद्वार ‘श्यामपुर’ पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

विवरण आरोपित-

  1. रविन्द्र पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
    (आठवीं फेल है और जोमैटो, देहरादून में काम कर चुका है)
  2. मोहित पुत्र प्रभु दयाल निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
    (पांचवी पास है जो 7 – 8 साल से ग्रीन पंजाबी ढाबा, श्यामपुर में काम कर रहा है)

बरामदगी-

  1. मृतक का आधार कार्ड
  2. मृतक गोपाल की नगदी ₹15,200/-
  3. घटनाक्रम में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

पुलिस टीम-
1- CO जूही मनराल
2- S.O. श्यामपुर नितेश शर्मा
3- S.I. विक्रम सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी चण्डीघाट)
4- SI अंजना चौहान
5- ASI इरशाद
6- ASI रणजीत चौहान
7- HC अनिल कुमार
8- C. सुशील चौहान
9- C. राजेंद्र नेगी
10- C. रमेश सिंह
11- C. अनिल रावत
12- C. वसीम (CIU हरिद्वार)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

उत्तराखंड में यूसीसी के पहले हलाला तीन तलाक केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक, सबूत मिटाने का आरोप

May 18, 2026

प्रसिद्ध रैपर और सिंगर हनी सिंह पहुंचे नीलेश्वर महादेव मंदिर, जलाभिषेक कर लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

January 15, 2026

उत्तरी हरिद्वार में विद्युत पोल बढ़ा रहे परेशानी

January 8, 2026

कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे न्याय

January 8, 2026

दिल्ली की महिला को हरिद्वार लाकर शराब पिलाई और बहन के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

January 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 बाइक सीज, 25 अतिक्रमणकारियों का चालान

अपराध October 8, 2024

हरिद्वार, 08 अक्टूबर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल…

सहारनपुर में भी गूंजेगा परशुराम भक्ति का स्वर, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा बच्चों को निःशुल्क अस्त्र-शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण

April 28, 2025

लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा, उधार के पैसों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

July 10, 2025

बुलेट से फोड़े पटाखे, गांव में पुलिस टीम पहुंची घर तो पुलिसकर्मियों पर कर दिया हमला, वर्दी भी फाड़ी

October 25, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.