Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा, उधार के पैसों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अपराध

लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा, उधार के पैसों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संतनगर कॉलोनी में आम के बाग में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का कारण बना महज एक लाख रुपये की उधारी, जिसे मांगना मृतका को भारी पड़ गया।

आम के बाग में मिला था महिला का शव

दिनांक 7 जुलाई को संतनगर कॉलोनी स्थित एक आम के बगीचे में ट्यूबवेल के पास महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान सरोज पत्नी स्व. रामपाल निवासी नई बस्ती, शिवपुरी, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सरोज 5 जुलाई को जसवीर नाम के व्यक्ति से उधार दिए पैसे मांगने गई थी और फिर लौटकर नहीं आई।

उधारी बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जसवीर पुत्र नकली राम निवासी डाडा पट्टी, थाना भगवानपुर, शेयर मार्केट और ट्रेडिंग में निवेश करता था। प्रारंभिक मुनाफा मिलने पर उसने सरोज से और पैसे उधार लिए। सरोज ने उसे एक लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन बाद में हुए घाटे के चलते जसवीर पैसे लौटाने में असमर्थ रहा। जब सरोज ने बार-बार पैसे मांगने शुरू किए और गांव में हंगामा भी किया, तो जसवीर ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

सुनियोजित तरीके से दी गई हत्या को अंजाम

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सरोज को पैसे लौटाने के बहाने अपने लक्सर स्थित घर बुलाया और वहीं दोपहर के समय मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को घर में छिपा दिया और उसके मोबाइल से परिजनों को मैसेज कर बरगलाता रहा। रात में शव को मोटरसाइकिल पर आम के बाग में फेंक आया।

सुसाइड नोट लिख कर भागने की फिराक में था

हत्या के बाद आरोपी ने खुद की आत्महत्या दर्शाने के लिए दो चिट्ठियां लिखीं। उसने नया सिम खरीदा और परिजनों को आत्महत्या की झूठी सूचना दी। भेष बदलकर फरार होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से पहले ही बैरागी कैंप, कनखल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने किया ये सामान बरामद

दो सुसाइड नोट की चिट्ठियां, दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK08AG 8240), मृतका का मोबाइल और चप्पल, आरोपी की खून से सनी शर्ट, एग्रीमेंट की छायाप्रति, आरोपी का ग्रे रंग का बैग

खुलासे में इन पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका

एसपी देहात व सीओ लक्सर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान व पुलिस टीम ने बारीकी से जांच कर आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी और कर्मचारियों में उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह नेगी, नवीन चौहान, कमलकांत रतूड़ी, कर्मवीर सिंह, अ.उ.नि. रंजीत नौटियाल, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, रियाज अली, पंचम प्रकाश, मोहन खोलिया, कांस्टेबल गंगा सिंह, अजीत तोमर, ध्वजवीर सिंह और विनय थपलियाल शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में राजनीतिक हलचल तेज, पत्रकार मनोज सैनी की पत्नी शालिनी सैनी को मिला कांग्रेस के तमाम नेताओ का समर्थन

Uncategorized December 15, 2024

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन से नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण सूची के बाद…

स्पर्श गंगा ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, नीम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

April 22, 2025

भाजपा ने धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, किया गोष्ठी का आयोजन

May 21, 2025

हरिद्वार: पिता को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, मां बेटा फरार

July 11, 2025
अन्य खबरें

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.