Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»5 करोड़ की लागत से बनेगा सैनी आश्रम का नया भवन, सैनी सम्मेलन में मिला समर्थन, जल्द होगा शिलान्यास
हरिद्वार

5 करोड़ की लागत से बनेगा सैनी आश्रम का नया भवन, सैनी सम्मेलन में मिला समर्थन, जल्द होगा शिलान्यास

News DeskBy News DeskJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 06 जुलाई। सैनी समाज की एकजुटता और जागरूकता का उदाहरण रविवार को ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में देखने को मिला, जहां आयोजित सैनी सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर सैनी आश्रम के नए भवन के निर्माण की घोषणा की गई, जिसकी लागत दो चरणों में कुल पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। आश्रम की नई प्रबंध समिति द्वारा भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया है, और समाज के लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग देने का वादा भी किया। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने समाज को एकजुट रहने और विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शेषराज सैनी ने किया।

सैनी आश्रम ज्वालापुर की प्रबंध समिति द्वारा आश्रम के नए भवन का नक्शा मंच से प्रस्तुत किया गया। इस पर लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई और करोड़ों रुपये दान देने की घोषणा की। समिति का कहना है कि यह भवन समाज की भावनाओं, आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने खुलासा किया कि पहले कुछ लोगों ने सैनी आश्रम की संपत्ति का दुरुपयोग किया और निजी लाभ के लिए समाज के नाम पर धन खर्च किया। जब यह मामला सामने आया, तो समाज की सर्वसम्मति से एक नई प्रबंधकारिणी संस्था बनाई गई और उसे विधिवत पंजीकृत कराया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अब वही लोग समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और सैनी आश्रम की वर्तमान समिति के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्रम की संपत्ति और भविष्य में मिलने वाली किसी भी आर्थिक सहायता का उपयोग केवल समाजहित और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

समिति ने जानकारी दी कि भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इसके शिलान्यास की तिथि तय कर सार्वजनिक की जाएगी। समाज के लोगों ने दान देने की जो घोषणा की है, उससे इस कार्य को समय पर पूरा करने का विश्वास जताया गया है।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर सिंह सैनी, एडवोकेट संजय सैनी, केपी सिंह सैनी, अजय कुमार सैनी, चंद्र मोहन राणा, विजयपाल सैनी, रवि किरण, अनिल सैनी, आदेश सैनी सम्राट, टेकचंद सैनी, अमरजीत सैनी, सुंदर पाल, विकास सैनी, रणबीर, जसपाल सिंह, योगराज सिंह और मदनपाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मंगलौर उपचुनाव, पुलिस ने XUV और SWIFT कार से बरामद किया कैश और शराब की बोतलें

अपराध June 26, 2024

हरिद्वार – मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव की का बिगुल बज गया है। चुनाव में धनबल…

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ के पास बाइक और मैक्स वाहन की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

January 19, 2026

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, हुई चुनाव पर चर्चा

September 6, 2024

लोकसभा में राहुल गांधी के पहले संबोधन पर हंगामा, पीएम मोदी ने किया पलटवार

July 2, 2024
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.