Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, सात श्रद्धालु थे सवार, जानिए लिस्ट
उत्तराखंड

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, सात श्रद्धालु थे सवार, जानिए लिस्ट

News DeskBy News DeskJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। रुद्रप्रयाग जिले से दिल दहला देने वाली एक और दुर्घटना की खबर सामने आई है। केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड-सोनप्रयाग क्षेत्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है। सवार यात्रियों में एक पायलट, पांच श्रद्धालु और एक 10 वर्षीय बालिका शामिल है। यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था, जो रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घाटी में मौसम अचानक खराब हो गया, जिससे पायलट हेलिकॉप्टर को घाटी से बाहर निकाल नहीं सका और हेलिकॉप्टर गहरी खाई की ओर जा गिरा।

नेपाली मूल की महिलाओं ने दी सूचना

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक, गौरीकुंड के ऊपर जंगलों में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर गिरने की आवाज और दृश्य को देखकर अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि हादसा गौरी माई खर्क के ऊपर जंगल में हुआ है। अभी तक घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि सुबह एक हेलिकॉप्टर के मिसिंग होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल जांच और खोजबीन शुरू कर दी गई। हादसे का स्थान घना जंगल और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, जिससे राहत कार्य में दिक्कत आ रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सवार लोग

  1. राजवीर – पायलट
  2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी रासी, ऊखीमठ
  3. विनोद
  4. तृष्टि सिंह
  5. राजकुमार
  6. श्रद्धा
  7. राशि – बालिका, उम्र लगभग 10 वर्ष

मौसम बना हादसे का कारण

स्थानीय प्रशासन और हेली सेवा प्रबंधन के मुताबिक, घाटी में अचानक मौसम बिगड़ गया था। घना कोहरा और तेज हवाएं हादसे के प्रमुख कारणों में मानी जा रही हैं। पायलट ने अंतिम प्रयास में हेलिकॉप्टर को घाटी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मौसम ने इसकी इजाजत नहीं दी और हेलिकॉप्टर सीधे जंगल में जा गिरा। रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी इस दुखद घटना के बाद मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए हैं। टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में दुर्गमता और मौसम दोनों ही रोड़े अटका रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रेस्क्यू और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। हादसे की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

यह खबर अपडेट की जा रही है। जैसे ही राहत कार्य से जुड़ी और जानकारी सामने आती है, आपको सूचित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026

चीला नहर से बरामद हुआ नोएडा के कारोबारी नीरज गुप्ता का शव, सुसाइड नोट छोड़कर लगाई थी छलांग

November 3, 2026

हाईवे पर शख़्स को आया हार्ट अटैक, समाजसेविका विनीता ने दिखाई इंसानियत, जानिए मामला

November 1, 2026

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026

छह दिन के उपचार के बाद नवजात को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने किया कमाल

October 26, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026
इन्हें भी पढ़े-

शंकर आश्रम तिराहे पर भिड़े कांवड़ियों के दो गुट,जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड July 20, 2025

हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में एक बार फिर कांवड़ियों का उग्र रूप सामने…

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

सीएम धामी ने उत्तराखंड के 18 भाजपा नेताओं को सौंपे दायित्व, हरिद्वार के नेता भी बने राज्यमंत्री, देखिए

April 5, 2025

Find Smart Home Décor Items and Collections We’re Excited About Now

March 15, 2020
अन्य खबरें

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,057 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202610,713 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.