Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने पीएम मोदी को प्रेषित किया 16 सूत्रीय ज्ञापन
हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने पीएम मोदी को प्रेषित किया 16 सूत्रीय ज्ञापन

News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) द्वारा वीआईपी घाट पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने किसानों से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया है। ज्ञापन में देशभर के किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।

अनिल तालान ने कहा कि दिल्ली के लंबे आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। यूनियन की प्रमुख मांग है कि सभी कृषि उपजों को एमएसपी के दायरे में लाया जाए और उन्हें कानूनी गारंटी दी जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग करते हुए खेती में उपयोग आने वाले यंत्रों जैसे ट्रैक्टर और इंजन को जीएसटी से बाहर रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ‘सी2+50’ फार्मूले के आधार पर फसल की कीमत तय करने पर जोर दिया गया है। संगठन ने दूध, फल, सब्जी और मछली पालन जैसे कृषि से जुड़े अन्य उत्पादों को भी एमएसपी के तहत लाने की आवश्यकता जताई है।दिल्ली आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा, खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर 13 जनवरी 2024 के आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की बात कही गई है।किसान नेता तालान ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि इस मामले में आरोपी व्यक्तियों को अब तक सजा नहीं मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि वे वास्तव में किसानों के हितैषी हैं, तो इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा यहां तक कि फांसी दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। ज्ञापन में पंजाब और हरियाणा में 13 फरवरी 2024 से चल रहे किसान आंदोलन का शीघ्र समाधान निकालने की भी मांग की गई है। इसके अलावा, संपूर्ण भारत में गन्ने की कीमत ₹600 प्रति क्विंटल तय करने और एथनॉल निर्माण से होने वाले लाभ में किसानों को हिस्सेदार बनाने की मांग की गई है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि सरकार और पूंजीपतियों ने एथनॉल नीति से बड़ा लाभ कमाया है, लेकिन किसानों को इससे कोई लाभ नहीं मिला।

पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग करते हुए यूनियन ने कहा कि इससे किसानों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता है। साथ ही अग्निवीर योजना को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि संपूर्ण भारत में कृषि भूमि का सर्किल रेट समान रूप से बढ़ाया जाए, सरकारी संस्थानों का निजीकरण पूर्णतः रोका जाए, और भूमि अधिग्रहण में 2013 के मूल कानून को बहाल करते हुए बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा दिया जाए। यूनियन ने यह भी मांग की है कि किसानों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं निशुल्क दी जाएं। भूमिहीन किसानों को खेतीहर मजदूरों की श्रेणी में शामिल कर उन्हें किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही, किसानों के निजी नलकूपों का विद्युत बिल माफ किया जाए, जैसा कि उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में पहले से किया जा चुका है। तालान ने कहा कि यह मांगपत्र देश के करोड़ों किसानों की वास्तविक पीड़ा और अपेक्षाओं का दस्तावेज है, और यदि सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती, तो आंदोलन का अगला चरण और भी व्यापक और उग्र होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में अलग अलग जगहों से दो शव बरामद होने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अपराध November 20, 2024

हरिद्वार, 20 नवंबर। – हरिद्वार में आज सुबह सवेरे दो शव बरामद होने से सनसनी…

27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे हरिद्वार के सभी स्कूल, आदेश जारी

July 23, 2024

समाज को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका-पं अधीर कौशिक

February 26, 2026

शब्द गंगा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकार बृजेंद्र हर्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन

December 10, 2025
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.