Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार: पिता को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, मां बेटा फरार
अपराध

हरिद्वार: पिता को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, मां बेटा फरार

News DeskBy News DeskJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने पिता को क्रिकेट बैट से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है, जो परिवार के साथ रावली महसूद स्थित गांव में किराए किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी का परिवार पिता की शराब की लत से परेशान था। आपसी झगड़े के बाद उसने भाई हर्ष के साथ मिलकर बीती 05 जुलाई को बैट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं चुपचाप शव को बिजनौर स्थित अपने गांव राजा का ताजपुर गांव ले जाकर अगली सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस आरोपी की मां और भाई की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बीती 06 जुलाई को रावली महदूद निवासी मकान मालिक सुनील धनगर पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल ने सिडकुल थाने में शिकायत देकर बताया कि किराएदार शिवम व सचिन द्वारा अपने पिता अशोक कुमार की हत्या कर अपने परिवार के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर सबूत मिटा दिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और 09 जुलाई को आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में सचिन ने बताया गया कि वो जींनस कंपनी में काम करता है और अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ रावली महदूद में किराए के मकान में रहता है। उसके मेरे माता-पिता राजा बिस्कुट के पास खाने का ढाबा चलाते हैं। उसके पिता अशोक कुमार अत्यधिक शराब का सेवन करके आयदिन लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज करते थे। शराब के नशे में मां पर भी उल्टे सीधे आरोप लगाते थे। बीती 06 जुलाई की रात को अशोक कुमार ने रोज की तरह शराब पी रखी थी। पहले तो राजा बिस्कुट के पास स्थित ढाबे पर उनका झगड़ा हुआ। उसके बाद वो और उसका भाई हर्ष अपने पिता को लेकर अपने कमरे पर आ गए। कमरे पर आकर पिता ने उनकी मां के साथ फिर से झगड़ना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर पिता ने उनकी मां को मारने के लिए क्रिकेट का बैट उठाया और मां को मारने ही वाले थे कि उसने उन्हें रोक लिया। गुस्से में आकर पिता ने उनके ऊपर भी क्रिकेट के बैट से हमला किया तो भाई हर्ष ने उन्हें रोका और उनके हाथ से बेट छीन लिया। रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने जान से मारने की नीयत से क्रिकेट के बैट से अपने पिता के सिर पर कई वार कर दिए जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सर से खून बहने लगा तो उन्हें लेकर हॉस्पिटल के लिए निकले ही थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत होते ही सब लोग काफी घबरा गए। घबराकर पिता के शव को, बिना किसी को बताए बिजनौर स्थित अपने गांव राजा का ताजपुर ले गए और सुबह के वक्त उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया है। फरार चल रही आरोपी की मां और उसके भाई हर्ष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, महिला हेड कांस्टेबल उमा सिरोहा और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

हरिद्वार September 6, 2026

हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने विकास कार्यों की निगरानी तेज…

श्यामपुर पुलिस ने निकाली 38 शराबियों की बारात, चालान काटकर कराया फोटो सेशन

October 15, 2024

ताबड़तोड़ फायरिंग से भोगपुर गांव में दहशत, बरामद हुए खोखे, मुकदमा दर्ज

February 16, 2025

लक्सर में आज होगा जगदेव सिंह जग्गी का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा में जुटेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता

January 8, 2025
अन्य खबरें

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,057 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202610,713 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.