Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»लक्सर में हाइटेंशन लाइन पर गिरे पेड़, आधे शहर की विद्युत आपूर्ति रही ठप
हरिद्वार

लक्सर में हाइटेंशन लाइन पर गिरे पेड़, आधे शहर की विद्युत आपूर्ति रही ठप

News DeskBy News DeskAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश ने लक्सर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार रात करीब दस बजे पीठ बाजार के पास रेलवे फाटक की ओर जाने वाली सड़क किनारे खड़े दो यूकेलिप्टस के पेड़ अचानक तेज बारिश के कारण हाइटेंशन लाइन पर टूटकर गिर गए। जहां यह हादसा हुआ है, वहां पानी भरा है और जड़ें कमजोर होने की वजह से दोनों पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। इससे आधे लक्सर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। पेड़ के तनों को काटकर लाइन से हटाया गया। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि दो घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दोनों पेड़ कई दिनों से हाईटेंशन लाइन की तरफ झुके हुए थे, लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते इन्हें हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की। बारिश और हवा ने खतरे को और बढ़ा दिया और बुधवार रात दोनों पेड़ आखिरकार धराशायी हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आधा लक्सर अंधेरे में डूबा गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार पेड़ हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया गया। लाइन की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लाइन के आसपास खतरनाक पेड़ों की छंटाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों ने लक्सर नगर पालिका और विद्युत विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम में इस तरह के पेड़ों का निरीक्षण कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Keep an Eye on Cell Phone Use by Phone Monitoring

Uncategorized January 2, 2020

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should…

थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

August 9, 2025

श्यामपुर क्षेत्र में खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 24 शराबियों का काटा चालान

March 3, 2025

अफगानिस्तान से दिल्ली पहुंचा 13 साल का किशोर, प्लेन के व्हील वेल में छिपकर किया खतरनाक सफर

September 23, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.