Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»रुड़की में सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी, जीआरपी में मचा हड़कंप
अपराध

रुड़की में सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी, जीआरपी में मचा हड़कंप

News DeskBy News DeskOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

रुड़की, 28 अक्तूबर। सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में महिला का पर्स लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जीआरपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। दरअसल मार्च माह में सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला का पर्स अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया था। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अमजद निवासी पाडली गुर्जर के रूप में की। इसके बाद 26 अक्टूबर को कलियर से अमजद को गिरफ्तार कर रुड़की जीआरपी चौकी लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। सोमवार देर रात एएसआई अतुल कुमार, सिपाही आशीष कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों की टीम आरोपी को चोरी हुए मोबाइल और नकदी की बरामदगी के लिए गंगनहर पुल के पास लेकर गई। जीआरपी के अनुसार, बरामदगी के बाद वापसी के दौरान आरोपी ने अचानक सिपाही आशीष कुमार को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह गंगनहर में जा गिरा। साथी को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मी कुछ पल के लिए ध्यान नहीं दे पाए और इसी बीच आरोपी हथकड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा और घना इलाका होने के कारण आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी अमजद की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि “आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

काली फिल्म और हूटर लगी कार पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया जब्त

April 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

थाना सिडकुल में ईद-उल-जुहा को लेकर गोष्ठी, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

हरिद्वार June 6, 2025

हरिद्वार। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रावली महदूद में गुरुवार…

लक्सर में जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण की हत्या, बहादरपुर गांव का मामला

July 2, 2024

भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

September 28, 2025

A Brilliant Recreation of a Hostage Drama That Shook the World

March 11, 2021
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.