Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»नरेंद्र सिंह के सुरों ने रजत उत्सव में बांधा समां, हरिद्वार में देर रात तक गूंजते रहे लोकगीत
हरिद्वार

नरेंद्र सिंह के सुरों ने रजत उत्सव में बांधा समां, हरिद्वार में देर रात तक गूंजते रहे लोकगीत

News DeskBy News DeskNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 31 अक्टूबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दूसरे दिन रोड़ी बेलवाला मैदान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह लोक-संस्कृति के रंग में रंगी दिखाई दी। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और लोकधुनों का अनोखा संगम तब देखने को मिला, जब मंच पर उत्तराखंड के सुर सम्राट, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी धुनों से महफ़िल को ऊंचाई पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक वाद्य-यंत्रों की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद नेगी जैसे ही मंच पर आए, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी मधुर आवाज़ और पहाड़ी धुनों ने ऐसा असर छोड़ा कि माहौल रोमांच और भावनाओं से भर गया। नेगी ने अपनी लोकप्रिय रचनाएं ‘त्रियुगी नारायण’, ‘ठंडो रे ठंडो मेरे पहाड़ों का पानी ठंडो’, ‘ऐजा मेरी जा हो’ और अन्य पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे—सभी गीतों की ताल पर थिरकते दिखे। कई दर्शक धुनों के साथ झूमते हुए मोबाइल फ्लैश जलाए नजर आए, जिससे माहौल और भी मनमोहक बन गया।

मुख्यमंत्री धामी नेगी की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों के बीच पहुंचे और राज्य स्थापना की 25 वर्ष की यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, संगीत और परंपरा राज्य की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ी कला, भाषा और संगीत को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नरेंद्र सिंह नेगी को देवभूमि का गौरव बताते हुए कहा कि उनका योगदान उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले गया है।

नेगी की प्रस्तुति के बीच-बीच में दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। कई दर्शक दूर-दूर से सिर्फ उनकी प्रस्तुति देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने भावपूर्ण गीतों की धारा बहाई, हरिद्वार के मैदान में पहाड़ों की वादियों और लोक भावना का एहसास हो उठा। पारंपरिक डमरू, हुड़का, बांसुरी और ढोलक की थाप ने लोक-संगीत को और भी जीवंत बना दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

उत्तराखंड October 22, 2026

हरिद्वार। गंगनहर की वार्षिक बंदी के बाद गंगा की धारा सूखने से घाटों पर जमा…

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

Trump Shifts on Russia, Ukraine to Catch Up to Other Republicans

January 5, 2020

उत्तराखंड में 27 दिसंबर की छुट्टी, श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

December 24, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी लोजपा, प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार में दिया बयान

October 24, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.