Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, संस्कृत स्पर्धाओं का सफल समापन
हरिद्वार

राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, संस्कृत स्पर्धाओं का सफल समापन

News DeskBy News DeskDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा महाजन भवन भूपतवाला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार, संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी तथा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनकी निहित प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में अकादमी के वित्त अधिकारी सतेन्द्र प्रसाद डबराल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने जानकारी दी कि कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक स्पर्धा में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी खटीमा (ऊधमसिंह नगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) द्वितीय तथा ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर-मध्यमा विद्यालय कोट (पौड़ी गढ़वाल) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत समूहगान स्पर्धा में डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी छिनकी फार्म खटीमा (ऊधमसिंह नगर) प्रथम, आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वितीय और विजय पब्लिक स्कूल टनकपुर (चम्पावत) तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत समूहनृत्य स्पर्धा में भी डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी छिनकी फार्म खटीमा ने प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार (टिहरी गढ़वाल) ने द्वितीय और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की (हरिद्वार) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वाद-विवाद स्पर्धा में पक्ष आदित्य सर्राफ व विपक्ष अनंत योगेश (आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ) प्रथम, पक्ष प्रांजल यमग्नि व विपक्ष मोहित आर्य (श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरुकुल, देहरादून) द्वितीय तथा पक्ष अभिनव कुमार मिश्रा व विपक्ष सिद्धांत (श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत आशुभाषण स्पर्धा में अक्षित बहुगुणा (श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश टिहरी गढ़वाल) ने प्रथम, आरव सारस्वत (श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरुकुल, देहरादून) ने द्वितीय और भव्या (आचार्यकुलम् पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण स्पर्धा में दीपांशु गहतोड़ी (डायनेस्टी मॉर्डन अकादमी खटीमा) प्रथम, गौरव शर्मा (ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत उ. म. विद्यालय हरिद्वार) द्वितीय तथा मयंक पुरोहित (संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग) तृतीय रहे।

वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर-मध्यमा विद्यालय कोर्ट (पौड़ी) ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर देहरादून ने द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूहगान में केवीएम प. हल्द्वानी (नैनीताल) ने प्रथम, सुबोध प्रेम विद्यालय मंदिर गोपेश्वर दशौली (चमोली) ने द्वितीय और डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा (ऊधमसिंह नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत समूह नृत्य में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की प्रथम, डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर (चमोली) तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पतलोट (नैनीताल) प्रथम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज ओखलकांडा (नैनीताल) के दीपक परगाई प्रथम, लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ की मोनिका उप्रेती द्वितीय और श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती, ऋषिकेश के वंश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।

श्लोक उच्चारण में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल अकादमी छिनकी फार्म खटीमा के विजय जोशी प्रथम, पी. द. ब. रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार (पौड़ी) के नवीन बिष्ट द्वितीय और संस्कृत विद्यालय मल्ली मनिला (अल्मोड़ा) के संजीव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिश्चंद्र गुरुरानी ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मानवीय पहल:एकम्स ने प्रशासन को सौंपे कंबल, जरूरतमंदों को मिलेगी ठंड से राहत

हरिद्वार January 6, 2026

हरिद्वार, संवाददाता। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के…

838 वन गुज्जरों के नामों पर आपत्ति का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी ने बताया बड़ा स्कैम 

August 17, 2026

स्वच्छता का महा अभियान, कांवड़ मेले के कूड़े को साफ करने में उठे हजारों हाथ, साफ किए गंगा घाट

February 17, 2026

उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई लोग लापता, सीएम धामी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

June 29, 2025
अन्य खबरें

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.