Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»नगर निगम हरिद्वार की बड़ी कार्रवाई:भीमगोडा में संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया, भवन को लिया अपने नियंत्रण में
हरिद्वार

नगर निगम हरिद्वार की बड़ी कार्रवाई:भीमगोडा में संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया, भवन को लिया अपने नियंत्रण में

News DeskBy News DeskDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 6 दिसंबर। नगर निगम हरिद्वार ने शनिवार को भीमगोडा क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम की जमीन और भवन पर चल रही सभी अनधिकृत गतिविधियों को बंद कराते हुए संपत्ति का पूरा कब्जा अपने अधीन ले लिया। कार्रवाई नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में की। वर्ष 2023 में न्यायालय द्वारा उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार की पार्किंग, व्यावसायिक गतिविधि, विवाह समारोह या अवैध निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। कोर्ट ने निगम और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बीते दिनों 13 नवंबर को नगर निगम की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया तो पता चला कि भवन में बिना अनुमति विवाह समारोह और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। इस पर संबंधित समिति अध्यक्ष को नोटिस जारी कर गतिविधियां तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके जब दोबारा निरीक्षण किया गया, तो अनधिकृत कार्य पहले की तरह जारी मिले। लगातार उल्लंघन को देखते हुए नगर निगम ने शनिवार को विशेष टीम बनाकर स्थल पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की। निगम और पुलिस टीम ने सभी कमरे खाली कराकर भवन को अपने नियंत्रण में ले लिया।

नगर निगम ने कब्जे में ली गई इस संपत्ति को संबंधित वार्डों की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है। निगम का कहना है कि इससे एक ओर अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों को अपने वार्ड में ही स्वास्थ्य और सफाई से जुड़ी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र में अन्य छह लोगों के अवैध कब्जों की भी पैमाइश की गई है। निगम जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगा।

कार्रवाई के दौरान उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त (कर एवं योजना अनुभाग), अवर अभियंता, संपत्ति लिपिक और कर एवं राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ मेला समाप्त लेकिन नहीं रुका सफाई कार्य, 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा, आईएस नंदन कुमार ने संभाली कमान

हरिद्वार July 23, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ मेले की समाप्ति के बाद हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर करीब…

पायलट बाबा के अनन्य शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी ध्यानश्री पहुंचे प्रयागराज

December 9, 2024

शराब के नशे में महिला से अभद्रता, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

November 4, 2024

कानफोड़ू डीजे से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को हुई परेशानी तो बिन बुलाए शादी में पहुंच गई पुलिस

March 7, 2025
अन्य खबरें

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.