Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे
हरिद्वार

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। जिले में जल संरक्षण के कामों को अब और तेजी मिलेगी। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई स्प्रिंग एंड रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में जल संरक्षण से जुड़ी करोड़ों रुपये की कार्ययोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की। बैठक में इसी वित्तीय वर्ष के लिए जिले के पांच विकासखंडों की ओर से जल संरक्षण के कामों की कार्ययोजना रखी गई। भगवानपुर विकासखंड ने 181.65 लाख, बहादराबाद ने 95.08 लाख, लक्सर ने 36.98 लाख, रुड़की ने 70.65 लाख और नारसन ने 65.15 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इन कार्यों पर कुल 449.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजनाओं में तालाबों के निर्माण और पुराने तालाबों के पुनरोद्धार, रिचार्ज पिट बनाने और बड़े स्तर पर पौधरोपण समेत जल संरक्षण के कई काम शामिल हैं। समिति ने सभी कार्ययोजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।


लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूजल स्तर सुधारने के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इन पर 331.15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा छह तालाबों के निर्माण और पुनरोद्धार के लिए 197.40 लाख रुपये की कार्ययोजना भी मंजूर की गई।


सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जनपद, एक नदी अभियान के तहत पथरी रौ नदी को लेकर कार्ययोजना जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की जरूरत है। इसके लिए जिले में होने वाले सभी संबंधित कामों को तय समय में पूरा कराया जाए, ताकि बारिश के पानी को ज्यादा से ज्यादा संरक्षित किया जा सके और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिले।
बैठक में सारा के सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी तथा लघु सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता भरत राम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार की सड़कों पर उतरे हजारों संत, बांग्लादेश को आरपार की चेतावनी

आस्था August 16, 2024

हरिद्वार – बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज हरिद्वार के…

प्रेमी के साथ पकड़ी पत्नी, पति ने की दोनों की पिटाई, वीडियो वायरल

October 15, 2024

लोक निर्माण विभाग में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, अधिशासी अभियंता का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी

June 21, 2025

लक्सर क्षेत्र में गौकशी कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 120 किलो गौमांस और उपकरण बरामद

March 26, 2025
अन्य खबरें

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.