Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया
हरिद्वार

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 45 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जनसुनवाई में हरिलोक कॉलोनी फेस-1 ज्वालापुर निवासी ओपी सिंह ने आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने और कॉलोनी की सुरक्षा दीवार तोड़कर बाहरी वाहनों के निर्बाध आवागमन की शिकायत की। उन्होंने इससे कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को खतरा बताया। लालवाला खालसा के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि के खसरा संख्या 88 पर अतिक्रमण की शिकायत की।
सैदपुर पंचायत कुरड़ी निवासी विद्या ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने और मकान नहीं होने की समस्या बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। प्रियांशु ने बहादराबाद के बेगमपुर औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य 60 फीट सड़क पर चार-पांच वर्षों से जलभराव, गंदगी और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या उठाई। वहीं रंघड़वाला निवासी रामकुमार ने वर्ष 1988-89 में आवंटित पट्टे को खतौनी में दर्ज कराने की मांग की। शिवगंगा विहार सोसाइटी, दादूपुर गोविंदपुर के क्षेत्रवासियों ने प्लास्टिक कबाड़ के अनियंत्रित भंडारण, प्लास्टिक जलाने और उससे हो रहे प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें। लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 267 और एल-2 स्तर पर 89 शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों को इन शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

September 30, 2026

चाणक्य शाखा के परिवार मिलन समारोह में पन्नाधाय के त्याग ने किया भावुक

September 30, 2026

कुंभ से पहले बिल्केश्वर रोड पर बन रहा फुटपाथ, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

September 30, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आज का पंचांग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

आस्था August 3, 2024

हरिद्वार – अगस्त-2024 दिन *शनिवार* विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) (कालयुक्त संवत)शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:36 सूर्यास्त…

पसमांदा मुस्लिम समाज ने वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन किया, मोदी सरकार का जताया आभार

April 5, 2025

युवकों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, पंसारी फरार, लक्सर बाजार से खरीदा था तेजाब, 800 ली. तेजाब बरामद

October 23, 2025

देहरादून के रेस्टोरेंट में कर्मचारी ने बाथरूम में लगाया कैमरा, महिला का बनाया वीडियो

August 16, 2024
अन्य खबरें

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.