Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण
देश-दुनिया

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा उनके संचालन एवं रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार।

 जनपद हरिद्वार के भ्रमण पर आए केंद्रीय जल शक्ति एवं  रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने आज ग्राम पंचायत बहादराबाद स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सुल्तानपुर माजरी पेयजल योजना का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संचालित योजनाओं की प्रगति, कार्यप्रणाली एवं रखरखाव की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
   प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निरीक्षण के दौरान माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्षेत्र से एकत्रित किए जाने वाले कूड़े के पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में स्वजल एवं जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
    इसके उपरांत उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सुल्तानपुर माजरी पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उपभोक्ताओं से संवाद कर पेयजल की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल योजना के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण, संचालन एवं अनुरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं का दीर्घकालिक एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए समुदाय की भागीदारी आवश्यक है।
 माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल योजनाओं का संचालन करने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, ग्राम स्तर पर गठित पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को भी योजना के संचालन, रखरखाव एवं नियमित देखरेख के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को निरंतर प्राप्त होता रहे।
  इस अवसर पर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव श्री डी. सेंथिल पांडियन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्मित पेयजल योजनाओं को विभाग द्वारा 15 दिनों तक संचालित कर उनकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाए। इस अवधि में सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका आवश्यकतानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
    निरीक्षण के दौरान माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वच्छता कार्यों में उपयोग किए जा रहे वैक्यूम सक्शन वाहन का भी निरीक्षण किया तथा इसकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वाहन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
   इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का आह्वान किया।
 निरीक्षण के उपरांत माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने डाम कोठी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा उनके प्रभावी संचालन एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना जनपद आगमन पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने गंगाजली भेंटकर स्वागत किया तथा उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है,उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, प्रबंध निदेशक जल जीवन मिशन एवं अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता श्रीमती झरना कमठान, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की श्रीमती हिमाली जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विश्नोई, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेश गुप्ता, जल संस्थान के विपिन चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल,परियोजना प्रबंधक स्वजल चन्द्रकांत मणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ मेले का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च, मधु शर्मा ने तैयार किया लोगों, जानिए 

October 12, 2026

संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय ने जीते चार पुरस्कार

October 11, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लगातार बारिश से उफान पर बह रही गंगा, चेतावनी स्तर पर पहुंचा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड August 5, 2025

हरिद्वार, 05 जुलाई। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा नदी उफान पर…

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

यूट्यूबर शादाब शादाब जकाती विवादों में, कथित अश्लील वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज, माफीनामे पर मिली जमानत

November 27, 2025

साथ में पी शराब, फिर 1200 के लेनदेन में चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार

October 14, 2025
अन्य खबरें

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

कुंभ के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, दिन-रात होगा काम

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.