साधु संतो पर छाया टी20 क्रिकेट का रंग, टीम इंडिया की जीत के लिए किया भगवान शिव का जलाभिषेक
हरिद्वार – आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर साधु संतो में खासा उत्साह देखा गया। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतो ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भारतीय टीम की जीत की कामना की।

बता दे कि टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच आज रात 8 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 17 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था और टीम इंडिया के पास 2007 के बाद अब फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का सुनहरा अवसर है।
भारतीय टीम के लिए देशभर में दुआएं की जा रही है। हरिद्वार के साधु संतों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर भारतीय टीम की जीत की कामना की है। जलाभिषेक करने वाले संतो में संतोषानंद गिरी महाराज, विनोद गिरी महाराज, पंडित अधीर कौशिक और अन्य कई संत मौजूद रहे।