Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»वार्ड 31 की जनसभा में कांग्रेस पर भड़के मदन कौशिक, पेंट शर्ट और नाले में उतरने जिक्र
राजनीती

वार्ड 31 की जनसभा में कांग्रेस पर भड़के मदन कौशिक, पेंट शर्ट और नाले में उतरने जिक्र

News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। बुधवार शाम वार्ड 31 रविदास बस्ती से भाजपा पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पहुंची भारी भीड़ ने भूपेंद्र कुमार का समर्थन किया। चुनावी जनसभा में मातृशक्ति, बुजुर्ग और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर सभा को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड प्रभारी एवं बीजेपी के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी ने किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना कल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार लोगों की सेवा की गई है। कोरोना काल के दौरान हरिद्वार में भूपेंद्र कुमार ने जिस तरह से ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है मैं इसके लिए भूपेंद्र को बधाई देता हूं। चुनाव में दूसरे दल आजकल अपना काम न बताकर भूपेंद्र को गाली देने का काम कर रहे हैं। मैं तो कहता हूं ये भूपेंद्र के लिए सौभाग्य की बात है अभी तक तो कांग्रेस के लोग मोदी को गाली देते थे और यहां मदन कौशिक को गाली देते थे, अब तीसरा नाम भूपेंद्र का भी जुड़ गया है।

मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार को विकसित शहर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं और जो सुझाव आएंगे भारतीय जनता पार्टी अगले 5 साल उन पर काम करेगी। विकास की योजनाओं को गिनते हुए मदन कौशिक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम के साथ रिंग रोड ,मेडिकल कॉलेज भूपतवाला का अस्पताल सहित अनेको योजनाएं दी हैं।

उन्होंने कहां कि क्या कांग्रेस एक काम भी बता सकती है कांग्रेस के साथियों को गाली देने के अलावा कुछ नहीं आता, 5 साल हरिद्वार की जनता ने आपको नगर निगम की सत्ता दी थी क्या कांग्रेस एक भी अपनी उपलब्धि बता सकती है। उपलब्धियां के नाम पर पेंट उतार कर नाले में कूद जाना ही बस आपकी एकमात्र उपलब्धि है।

मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार को विकसित शहर बनाने के लिए अगले 5 साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेयर पद पर बहन किरण जैसल जो की कर्मठ पढ़ी-लिखी महिला है। उन्हें नगर निगम का काफी अनुभव है। पार्षद पद पर भाई भूपेंद्र कुमार को बड़ा अनुभव है। उनकी पत्नी सीमा देवी भी पूर्व में पार्षद रह चुकी है। इन्हें काम करने और करवाने का भी बहुत अनुभव है। भूपेंद्र कुमार वार्ड जीतकर जो भी काम की लिस्ट बनाकर देंगे, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वार्ड में निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे लोगों पर चुटकी लेते हुए मदन कौशिक ने कहा कि 5 साल तो लोगों के फोन उठाया नहीं और अब चुनाव में निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मदन कौशिक ने कहा कि यह चुनाव मात्र भूपेंद्र कुमार की समाज सेवा ,कर्मठता का चुनाव नहीं है बल्कि शहर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की 5 साल की गारंटी का चुनाव है उन्होंने सभी से मेयर पद पर किरण जैसल और पार्षद के लिए भाई भूपेंद्र कुमार को वोट देकर भारी मतों से जीतने की अपील की।

इस मौके पर पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उनके वार्ड में जो कार्य अधूरे पड़े हैं अगले 2 महीने में प्राथमिकताओं के तौर पर सबसे पहले उन्हें पूरा किया जाएगा, उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें लोगों की सेवा करना सिखाया। है जब तक प्राण रहेंगे मैं जनता की सेवा करता रहूंगा। कोरोना काल में लोगों की सेवा के कार्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कोरोना से मृत 100 से ज्यादा लोगों का अंतिम संस्कार कराए गए। इस कार्य में बड़ा अखाड़ा और रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल का भी उन्हें सहयोग मिला। भूपेंद्र कुमार ने अपनी योजनाओं को लेकर बताया कि अपने वार्ड को निगम का सबसे सुंदर वार्ड बनाने के साथ-साथ हर परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना उनकी प्राथमिकताओं पर रहेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और जिला महामंत्री आशु चौधरी ने भी मेयर पद पर किरण जैसल और पार्षद पद पर भूपेंद्र कुमार को भारी मतों से जीतने की अपील की।

मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने भी जनसभा को संबोधित कर आने वाली 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर नगर निगम में भारी मतों जीतकर भाजपा का बोर्ड बनाने की जनता से अपील की।

जनसभा में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा, राजा गार्डन के पूर्व पार्षद लोकेश पाल, पूर्व पार्षद सीमा देवी, विनोद महाराज , विजय मखीजा, अमरनाथ, तुषार, अमरजीत सिंह, अंकुर मित्तल गौरव गोयल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मातृशक्ति, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

वीडियो कॉल पर मंगेतर से बातचीत के दौरान युवक ने लगाई फांसी, शादी तय थी अगले महीने

अपराध September 29, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से रविवार देर शाम एक दिल दहला देने…

हरिद्वार में अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, कई लोगों को दी गई नई जिम्मेदारी

October 5, 2024

आध्यात्मिक अपनाने से जीवन में आता है बदलाव: साध्वी पूनम माता

December 9, 2024

प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह, ऑपरेशन सिंदूर में मीडिया की भूमिका पर चर्चा

May 30, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.