हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के कार्यकाल को 2 साल पूरे हो गए हैं। अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। विक्रम के दो साल के कार्यकाल में पार्टी ने कई बड़े चुनाव जीते। चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या फिर निकाय चुनाव। इस बार हरिद्वार नगर निगम और शिवालिक नगर पालिका में तो भाजपा ने बड़ी जीत का परचम लहराया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के दो साल के कार्यकाल को पूरे होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। भुल्लर ने अपने कार्यकाल में पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण भाव की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

विक्रम भुल्लर के दो साल के कार्यकाल को एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है। कार्यकाल में जहां युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिला है। उनकी सफलता ने युवाओं को प्रेरित किया है और उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया है। विक्रम भुल्लर के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण ने पार्टी को मजबूत बनाया है और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

उनका कहना है कि वो आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। पद रहे या न रहे लेकिन पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते रहेंगे।