Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय समिति में डॉ. नरेश चौधरी का चयन, उत्तराखण्ड का बढ़ाया मान
उत्तराखंड

राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय समिति में डॉ. नरेश चौधरी का चयन, उत्तराखण्ड का बढ़ाया मान

News DeskBy News DeskOctober 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमैन एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। डॉ. चौधरी को भारतीय रेडक्रास समिति की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली देश की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। नई दिल्ली स्थित रेडक्रास भवन में सम्पन्न हुए चुनाव में देश के सभी 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व स्वयं डॉ. नरेश चौधरी ने किया। चुनाव में देश को चार रीजन नार्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट में बाँटकर प्रतिनिधियों का चयन किया गया। नार्थ रीजन से उत्तराखण्ड के डॉ. नरेश चौधरी, हिमाचल की डॉ. साधना ठाकुर, हरियाणा से अंकुश मिगलानी, पंजाब से शिवदलेर सिंह ढिल्लन, दिल्ली से डॉ. सर्वण बांगरिया, तथा उत्तर प्रदेश से ब्रजेश पाठक ने भाग लिया। मतगणना के बाद नार्थ रीजन से डॉ. नरेश चौधरी (उत्तराखण्ड), डॉ. साधना ठाकुर (हिमाचल) और अंकुश मिगलानी (हरियाणा) को सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का सदस्य चुना गया। अन्य रीजन से साउथ रीजन से वाई.डी. रामाराव (आंध्र प्रदेश), शान्थाराम सेठी (कर्नाटक), के. राधाकृष्णन (केरल), के. वेदव्यास (तमिलनाडु) और गणेश चन्द्र पात्रा (उड़ीसा) प्रमुख उम्मीदवार रहे, जिनमें से रामाराव, सेठी और पात्रा निर्वाचित हुए।

ईस्ट रीजन से ए.के. अवसार हजारिका (असम), डॉ. धनंजय कुमार (बिहार), अशोकयम नबाव चन्द्र सिंह (मणिपुर), अशोक गोयनका (मेघालय), एस.के. पटनायक (पश्चिम बंगाल), अखेले वी. खामो (नागालैंड), चन्दन देवनाथ (त्रिपुरा), डॉ. चावन्ग लुंगमुना (मिजोरम), तमे अनूकतरह (अरुणाचल प्रदेश) और बिजय कुमार सिंह (झारखण्ड) शामिल हुए, जिनमें असम के ए.के. अवसार हजारिका, बिहार के डॉ. धनंजय कुमार, और पश्चिम बंगाल के एस.के. पटनायक निर्वाचित घोषित हुए।

वेस्ट रीजन से रामेन्द्र सिंह (मध्य प्रदेश), होमी आर. खुसरोखान (महाराष्ट्र), डॉ. दीपक एम. नरोला (गुजरात), मंगुइरीश पाई रायकर (गोवा), राजेश कृष्णा बिरला (राजस्थान), और युवराज देशमुख (छत्तीसगढ़) में से राजेश कृष्णा बिरला (राजस्थान), डॉ. दीपक एम. नरोला (गुजरात) और मंगुइरीश पाई रायकर (गोवा) निर्वाचित हुए।इस प्रकार कुल 12 सदस्य देशभर से चुने गए, जिनमें उत्तराखण्ड से डॉ. नरेश चौधरी का नाम सबसे प्रमुख रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्यजनों ने दी बधाई

सभी विजयी सदस्यों को भारतीय रेडक्रास समिति के सेक्रेटरी जनरल आर.के. जैन (सेवानिवृत्त आईएएस), ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. बन्सरी सिंह एवं डॉ. कोस्तुभ दिनकर कुकदे ने बधाई दी और स्वागत किया। आर.के. जैन ने सभी विजयी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह चयन रेडक्रास की सेवाभावना और जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाएगा।

डॉ. चौधरी के चयन पर उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेष बगोली, श्री राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, श्रीधर बाबू, बृजेश संत, विनय शंकर पाण्डे, विनोद सुमन, एस.एन. पाण्डे, बी.बी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव, नवनीत पाण्डे, प्रकाश चन्द्र, उत्तराखण्ड रेडक्रास के वाईस चेयरमैन डॉ. आनन्द भारद्वाज, महासचिव बी.एम. मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस),
कुंभ मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. मनोज वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरेन्द्र मलिक, उप सचिव अनूप मिश्रा, संयुक्त आयुक्त परिवहन राजीव मेहरा, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य आपदा मोहम्मद ओबेदुल्ला अंसारी, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, ईला गिरी, राज्य के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, तथा उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बधाई प्रेषित की।

तीन दशक से निरंतर सेवा में समर्पित

गौरतलब है कि डॉ. नरेश चौधरी पिछले तीन दशकों से रेडक्रास के स्वयंसेवक के रूप में निरंतर सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं। वे उत्तराखण्ड रेडक्रास के संस्थापक सदस्य, पहले राज्य कोषाध्यक्ष, तीन बार वाइस चेयरमैन, और वर्तमान में चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें समय-समय पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. चौधरी का यह चयन न केवल रेडक्रास समिति बल्कि संपूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026

ग्रामीणों ने खानपुर रेंजर के खिलाफ खोला मोर्चा, DFO कार्यालय में किया हंगामा, बैठाई जांच

January 16, 2026

कुंआ खेड़ा गांव से सटे गन्ने खेत में गुलदार का शव मिलने से सनसनी, जांच जुटा वन विभाग

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

होटल की आड़ में चल रहा था कसीनों का खेल, 32 महिला पुरुष गिरफ्तार, गिरफ्तारी के लिए मंगानी पड़ी बस

अपराध June 26, 2025

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने गंगनहर क्षेत्र के रामपुर…

प्रॉपर्टी विवाद में रचा गया था शिवालिक नगर में लूटकांड, मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर समेत चार बदमाश दबोचे, कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया खुलासा 

August 31, 2025

लक्सर पुलिस ने किया डॉक्टर पर जानलेवा हमले का खुलासा, सत्संगी बाबा निकला मास्टरमाइंड, चेले को दबोचा

May 1, 2026

लक्सर मेन बाजार के सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग में जमा गंदगी से परेशानी, बीमारियां फैलने का डर, संज्ञान ले प्रशासन 

June 13, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.